विज्ञापन

'जैसा कह रहा हूं, करो', दिल्ली से पहले तांत्रिक कमरुद्दीन ने फिरोजाबाद में भी दो दोस्तों को ऐसे बनाया था शिकार

तांत्रिक कमरुद्दीन ने पिछले साल फिरोजाबाद में रामनाथ औ पूरन नामक दो दोस्तों को मौत के मुंह में धकेला था. बताया गया कि फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में गड़े हुए धन का लालच देकर कमरुद्दीन ने दो सगे दोस्तों की जान ली थी. अब दिल्ली में तीन लोगों को जहरीला लड्डू खिलाकर मार दिया.

'जैसा कह रहा हूं, करो', दिल्ली से पहले तांत्रिक कमरुद्दीन ने फिरोजाबाद में भी दो दोस्तों को ऐसे बनाया था शिकार
पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में गिरफ्तार तांत्रिक कमरुद्दीन ने फिरोजाबाद में भी 2 लोगों की जान ली थी.
  • पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर खड़ी कार में 3 लोगों के शव मिलने के मामले में तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है.
  • कमरुद्दीन ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर तीनों को लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर मार डाला था.
  • कमरुद्दीन मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है और वहां भी दो दोस्तों को तंत्र-मंत्र के बहाने ठगा और मारा था.
नई दिल्ली/फरीदाबाद:

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर रविवार को खड़ी कार में 3 लोगों के शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस केस में पुलिस ने कमरुद्दीन नामक एक मौलाना को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कमरुद्दीन को तांत्रिक बताया है. कमरुद्दीन ने तंत्र-मंत्र के जरिए धनवर्षा कराने का झांसा देकर रणधीर, शिव विनय और लक्ष्मी को अपने काबू में किया था. फिर इन तीनों को लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर खिला दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. 

फिरोजाबाद का रहने वाला तांत्रिक कमरुद्दीन, वहां भी दो दोस्तों को बनाया शिकार

कमरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़े कई और चौंकाने वाले राज सामने आए है. कमरुद्दीन मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला है. अभी वो गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहता है. कमरुद्दीन ने फिरोजाबाद में भी तंत्रमंत्र के जरिए 'गड़ा हुआ धन' निकालने का फरेब दिखा दो दोस्तों से लाखों रुपए ठगे और फिर दोनों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया था. 

पिछले साल 9 मई को मिली थी रामनाथ और पूरन की लाश

तांत्रिक कमरुद्दीन ने पिछले साल फिरोजाबाद में रामनाथ औ पूरन नामक दो दोस्तों को मौत के मुंह में धकेला था. बताया गया कि फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में गड़े हुए धन का लालच देकर कमरुद्दीन ने दो सगे दोस्तों की जान ली थी. 9 मई 2025 की सुबह बंद पड़ी फारुकी ग्लास फैक्ट्री के पास दोनों के शव मिले थे. 

परिजनों का आरोप है कि कमरुद्दीन ने पहले तंत्र-मंत्र के नाम पर रामनाथ और पूरन से लाखों रुपये ठगे. जब इन लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो तांत्रिक ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए "गड़ा हुआ धन" निकालने की खौफनाक साजिश रची.

Latest and Breaking News on NDTV

जहरीला पदार्थ देकर आत्महत्या के लिए उकसाया

8 मई को आरोपी ने दोनों को अपने घर बुलाकर तंत्र क्रिया शुरू की. चश्मदीदों (सुरेंद्र और अतराज) के मुताबिक, उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन कमरुद्दीन के चंगुल से उन्हें छुड़ा नहीं पाए. आरोप है कि तांत्रिक ने उन्हें कोई जहरीला पदार्थ खिलाया और मानसिक रूप से "आत्महत्या" के लिए प्रेरित किया.

रामनाथ के भाई ने FIR में लिखा था कमरुद्दीन के काला जादू की कहानी

FIR में मृतक रामनाथ के भाई राम ने लिखा था कि कमरुद्दीन तंत्र मंत्र का काम करता है. कमरुद्दीन ने मेरे भाई रामनाथ व पूरन को तंत्र मंत्र का सहारा व बरगला कर काफी रुपये लिया था, इन लोगों के द्वारा पैसा माँगने पर पैसे भी वापस नहीं किया. इसी बात को लेकर कमरुद्दीन रंजिश मानता था. 8 मई 2025 को कमरुद्दीन ने मेरे भाई रामनाथ व पूरन को अपने घर पर बुलाया और इनको विश्वास दिलाया कि तान्त्रिक क्रिया करके बहुत सारा गढ़ा हुआ धन निकालेंगे.

इसके बाद तांत्रिक ने कहा- मैं जैसा कह रहा हूं वैसा करो. अपने प्रभाव व विश्वास में लेकर तंत्र क्रिया करके मेरे भाई व पूरन को कोई जहरीला पदार्थ दे दिया और इनको आत्म हत्या करने के लिए प्रेरित किया. 

ऐसा जादू चलाया कि बेटे के मना करने पर भी पिता तांत्रिक के पास ही बैठा रहा

पूरन व रामनाथ दिन भर कमरुद्दीन के घर में तंत्र क्रिया कराने में थे. इन लोगों को ढूंढते हुए पूरन का भाई सुरेन्द्र व रामनाथ का लड़का अतराज सिंह कमरुद्दीन के घर पर गये थे और वहां पर इनके सामने कमरुद्दीन द्वारा तंत्र क्रिया करते हुए व आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था. सुरेन्द्र व अतराज द्वारा वहां से पूरन व रामनाथ को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन कमरुद्दीन ने उन लोगों को जाने नहीं दिया. 

सुरेन्द्र व अतराज वापस चले गए. अगले दिन बंद पड़ी फारुकी ग्लास फैक्ट्री के सामने रामनाथ व पूरन की लाश मिली थी. लाश के पास दो गिलास, लड्डू व नीबू आदि सामग्री और एक बाइक मिली थी. 

यह भी पढ़ें - पीरागढ़ी केसः लंबे बाल वाली लड़की पर पैसों की बारिश, 7 लोगों की जान ले चुके 'तांत्रिक' कमरुद्दीन की कुंडली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Peeragarhi, Peeragarhi Car Dead Bodies, Peeragarhi Flyover Deaths, Tantrik Kamaruddin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com