पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर खड़ी कार में 3 लोगों के शव मिलने के मामले में तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. कमरुद्दीन ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर तीनों को लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर मार डाला था. कमरुद्दीन मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है और वहां भी दो दोस्तों को तंत्र-मंत्र के बहाने ठगा और मारा था.