विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2025

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ बुलाया कश्मीर बंद

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा, ‘‘पहलगाम में हमला केवल कुछ चुनिंदा लोगों पर हमला नहीं है - यह हम सभी पर हमला है. हम दुख और आक्रोश में एक साथ खड़े हैं और निर्दोष लोगों के नरसंहार की निंदा करने के लिए इस बंद का पुरजोर समर्थन करते हैं.’’

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ बुलाया कश्मीर बंद
श्रीनगर:

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्वतीय रिजॉर्ट में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है और इसके विरोध में पूर्ण कश्मीर बंद का आह्वान किया है. इस आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है.

महबूबा मुफ्ती ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘चैंबर एंड बार एसोसिएशन जम्मू ने पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को पूर्ण बंद का आह्वान किया है. मैं सभी कश्मीरियों से अपील करती हूं कि वे पहलगाम में हुए हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के सम्मान में इस बंद का समर्थन करने के लिए एकजुट हों.''

ये भी पढ़ें- नाम पूछा और गोली मार दी... पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शुभम की हत्या, 2 महीने पहले हुई थी शादी

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा, ‘‘यह केवल कुछ चुनिंदा लोगों पर हमला नहीं है - यह हम सभी पर हमला है. हम दुख और आक्रोश में एक साथ खड़े हैं और निर्दोष लोगों के नरसंहार की निंदा करने के लिए इस बंद का पुरजोर समर्थन करते हैं.''

वहीं पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि पहलगाम में हुए अमानवीय आतंकी हमले के विरोध में महबूबा मुफ़्ती ने पूरे कश्मीर बंद का आह्वान किया है. इस अमानवीय घृणित हिंसा के खिलाफ एकजुट होना समय की मांग है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PDP Chief Mehbooba Mufti, Kashmir Bandh, Pahalgam Terror Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com