विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2022

पटना : आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार से मुलाकात की

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आदित्य ठाकरे का गर्मजोशी से स्वागत किया, विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास

आदित्य ठाकरे ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की.
पटना:

महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आदित्य ठाकरे ने आज बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पटना में उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की. आदित्य ठाकरे के साथ शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता अनिल देसाई और प्रियंका चतुर्वेदी भी तेजस्वी यादव से मिलने के लिए पहुंचे. महाराष्ट्र और बिहार के इन दोनों नेताओं की यह शिष्टाचार भेंट थी. इस मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे तेजस्वी यादव के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद देश में कई स्तरों पर चल रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी और एनडीए से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल और अन्य पार्टियों के साथ बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही विपक्ष से एकजुट होने का आह्वान किया था. 

उधर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के हाथ से सत्ता छिन जाने और महाविकास अघाडी की सरकार गिरने के बाद इस गठबंधन में शामिल दल भी बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की बात कह रहे हैं. कांग्रेस के अलावा महाविकास अघाडी का हिस्सा रहे शिवसेना का उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी भी बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के लामबंद होने की बात कह रही है.        

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता और उद्धव के पुत्र आदित्य ठाकरे के बिहार के दौरे को विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास के रूप में ही देखा जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Thackeray, Tejashwi Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com