विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

राफेल सौदे ने भारत को पाकिस्तान पर बढ़त दे दी है : पर्रिकर

मोदी सरकार में रक्षा मंत्री रहे पर्रिकर ‘गोवा कला एवं साहित्य महोत्सव’ में बोल रहे थे.

Also Read in
राफेल सौदे ने भारत को पाकिस्तान पर बढ़त दे दी है : पर्रिकर
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी पर राफेल विमान सौदे में ‘अड़चन’ पैदा करने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि इस फ्रांसीसी लड़ाकू विमान से भारत को वायु शक्ति के संदर्भ में पाकिस्तान पर बढ़त मिल गई है. मोदी सरकार में रक्षा मंत्री रहे पर्रिकर ‘गोवा कला एवं साहित्य महोत्सव’ में बोल रहे थे.

पर्रिकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राफेल सौदे पर हस्ताक्षर किए जाने से एक दिन पहले उन्होंने (पर्रिकर) वायुसेना के अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित किया ताकि कांग्रेस नेताओं की ओर से पैदा की गई अड़चन को दूर किया जा सके. विमान को ‘अधिक कीमत’ पर लिए जाने संबंधी कांग्रेस के आरोपों पर पर्रिकर ने कहा, ‘‘लड़ाकू विमान सिर्फ एक विमान नहीं होता है, विमान कुल कीमत का एक छोटा हिस्सा होता है. वास्तविक कीमत विशेष उपकरण की खरीद में होती है.’’

VIDEO: 36 राफेल विमानों के सौदे पर हुए दस्तख़त, 1600 करोड़ का आएगा एक विमान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafale Fighter Jets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com