विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्‍ली:

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) योजना के तहत न तो पैसे की कमी है न कार्ययोजना की, बल्कि नियमानुसार काम न मिलने की स्थिति में राज्य सरकारों को संबंधित अधिकारियों से ‘पूछना' चाहिए. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी भत्ता से संबंधित एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही. संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है. राज्यसभा में मौजूदा आर्थिक स्थिति पर मंगलवार को चर्चा होने की संभावना है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने मौजूदा आर्थिक स्थिति पर अल्पावधि चर्चा का नोटिस दिया था जिसे राज्यसभा ने स्वीकार कर लिया है.‘समान विकास को बढ़ावा देने के लिए अर्थव्यवस्था को मजबूत करना', विषय पर आज दोपहर दो बजे चर्चा हो सकती है. 

इससे पहले संसद ने सोमवार को ‘अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023' को मंजूरी प्रदान कर दी. इस विधेयक का मकसद अदालत परिसरों में दलालों की भूमिका को खत्म करना है. लोकसभा ने विधेयक पर विस्तृत चर्चा और विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जवाब के बाद ध्वनिमत से स्वीकृति दी. राज्यसभा में यह विधेयक पिछले मानसून सत्र में पारित किया गया था. संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हुआ और यह 22 दिसंबर को समाप्त होगा.

LIVE Updates...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Winter Session, Parliament Session Live, Mahua Moitra, Lok Sabha Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com