विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2023

मणिपुर हिंसा पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित

Parliament Monsoon Session 2023: संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ है, लेकिन मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर सदन में लगातार हंगामा हो रहा है.

Monsoon Session 2023: मणिपुर में हिंसा को लेकर सदन में लगातार हंगामा हो रहा
नई दिल्‍ली:

संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में मणिपुर में हिंसा के कारण गतिरोध पिछले कुछ दिनों से जारी है. मणिपुर हिंसा पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते हुए विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद लोकसभा अध्‍यक्ष को सदन की कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी. इससे पहले विपक्षी दलों ने मणिपुर की स्थिति को लेकर सोमवार को संसद में संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया है. केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों ने भी संसद गांधी की प्रतिमा के सामने आज कई राज्‍यों में महिलाओं पर हो रहे अत्‍याचार के मुद्दे पर प्रदर्शन किया. विपक्ष की मांग है कि संसद में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बयान दें, जबकि सरकार लगातार जोर दे रही है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी नहीं बल्कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोलेंगे. संसद का गतिरोध सुलझाने के लिए सरकार की ओर से पहल की जा रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष कुछ वरिष्ठ नेताओं से बात की है. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य सभा में विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे, टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय और डीएमके नेता टी आर बालू से राजनाथ सिंह ने बात की.  संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ है, लेकिन मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर सदन में लगातार हंगामा हो रहा है.

Updates...

मणिपुर हिंसा पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते हुए विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद लोकसभा अध्‍यक्ष को सदन की कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी.

-राज्यसभा में हंगामे की वजह से संजय सिंह के निलंबन को लेकर राज्यसभा से बीजेपी के सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का जो व्यवहार है और असंसदीय है. संसद के अंदर और वह पैदा करना ही उनकी नीति है. पिछले सत्र में भी ऐसा ही काम कर रहे थे. निलंबन का जो फैसला लिया गया है, वो बधाई देते हैं और यह ठीक फैसला है, जनता के हित में निर्णय है. 

- गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिल रहे हैं. दोनों के बीच संसद के गतिरोध पर चर्चा हुई. इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी भी मौजूद रहे. 

-लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं इस पर सदन में चर्चा के लिए तैयार हूं. मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर चर्चा होने दें. यह महत्वपूर्ण है कि देश को इस संवेदनशील मामले पर सच्चाई पता चले."

- मणिपुर हिंसा को लेकर जारी सदन में गतिरोध पर लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने कहा कि यह गलत है. कम से कम सदन चलने देना चाहिए. बार-बार स्पीकर साहब ने कहा कि सदन चलने दीजिए, लेकिन विपक्षी सदस्य मानने को तैयार नहीं है वेल में आकर नारे लगा रहे हैं. सरकार भी चर्चा को तैयार है अगर शुक्रवार को भी मान जाते, तो चर्चा होती है. इस पर प्रधानमंत्री कह चुके हैं, लेकिन फिर भी वह मानने को तैयार नहीं. सदन जिस तरह से आप चलने नहीं दे रहे हैं, उससे आपकी नीयत का पता लगता है.

- संसद भवन में पीएम मोदी के साथ वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक हो रही है. गृह मंत्री अमित शाह , बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी बैठक में मौजूद हैं. इस बैठक में संसद के गतिरोध को सुलझाने पर चर्चा हो रही है.

संसद का गतिरोध सुलझाने के लिए सरकार की ओर से पहल की जा रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष कुछ वरिष्ठ नेताओं से बात की है. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य सभा में विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे, टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय और डीएमके नेता टी आर बालू से राजनाथ सिंह ने बात की. 

- मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान राज्यसभा सभापति ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है. 

- साथ ही सांसद संजय सिंह को शेष मानसून सत्र से निलंबित कर दिया गया है. बीजेपी सांसद ब्रिज लाल ने एनडीटीवी से कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बार-बार चेयरमैन की चेतावनी के बावजूद हंगामा कर रहे थे और वेल में आकर नारेबाजी कर रहे थे. इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया.

- 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद राज्यसभा में फिर जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

-लोकसभा में भी हंगामा हुआ. विपक्षी सांसद वेल में आए मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग की. हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई.

-राज्यसभा में आज भी शुरुआत हंगामे के साथ हुई जिसके चलते सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

-संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विपक्षी सांसदों का मणिपुर हिंसा को लेकर प्रदर्शन. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, प्रियंका चतुर्वेदी, महुआ मांजी, मनोज झा, रंजीत रंजन, सुप्रिया सुले इस प्रदर्शन में शामिल हैं. इन सांसदों ने प्रधानमंत्री से सदन के अंदर मणिपुर हिंसा को लेकर बयान देने की मांग की और कहा कि मणिपुर की सरकार को बर्खास्त करना चाहिए.

-राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अपराध के खिलाफ बीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, "हम राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग करते हैं। दलितों (महिलाओं) पर अत्याचार को रोकने की जरूरत है. अत्याचार काफी बढ़ गए हैं, और इसलिए हम यहां संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं."
 

- मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन पार्टियों (I.N.D.I.A) ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

- प्रधानमंत्री को संसद के दोनों सदनों में एक व्यापक वक्तव्य देना चाहिए. उन्हें लोकसभा और राज्यसभा में प्रासंगिक स्थगन नियमों के तहत चर्चा का पालन करना चाहिए. हमारे प्रदर्शन की यही मांग है: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

-कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही आरंभ होने से पहले सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मणिपुर के विषय पर संसद के भीतर वक्तव्य देना चाहिए, क्योंकि इस समय पूर्वोत्तर का यह राज्य इसका इंतजार कर रहा है और पूरा देश उनकी ओर देख रहा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' की यह मांग भी है कि समाधान की सामूहिक इच्छा को व्यक्त करने के लिए सदन में चर्चा हो.

-राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों और अपराधों के खिलाफ भाजपा राजस्थान के सांसद वरिष्ठ नेताओं के साथ संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे.
-आप सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने पर चर्चा के लिए संसद में कामकाज निलंबित करने का नोटिस दिया.

इस बीच केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को ‘हाथ जोड़कर' विपक्ष से अनुरोध किया कि वे इसपर चर्चा में भाग लें. ठाकुर ने विपक्ष से अनुरोध किया कि वह पूर्वोत्तर राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का राजनीतिकरण ना करें. केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, "महिलाओं के प्रति अत्याचार पीड़ादायी है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि पीड़िता किस राज्य की रहने वाली हैं. ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाना राज्य की जिम्मेदारी है." उन्‍होंने कहा कि हमारी इच्छा है कि सदन में इसपर अच्छी चर्चा होनी चाहिए जिसमें सभी राजनीतिक दल हिस्सा लें. किसी को चर्चा से भागना नहीं चाहिए. मैं हाथ जोड़कर विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि वे चर्चा से ना भागें

लेखक के बारे में
img
अखिलेश शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session, Manipur Violence, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com