विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Parliament Monsoon Session Updates: कोरोना वायरस महामारी से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोमवार को संसद के मानसून सत्र का आगाज हुआ. पहले दिन की कार्यवाही के बाद इसे मंगलवार 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. कोविड-19 के प्रकोप का असर सदन की कार्यवाही में भी नजर आया. सभी सांसद मास्क के साथ दिखाई दिए तो कुछ सांसदों ने फेस शील्ड का भी इस्तेमाल किया. मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही परंपरा के मुताबिक राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई. सत्तापक्ष की तरफ पहली पंक्ति में प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद थे. इसके साथ ही संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सरकार के कई अन्य मंत्री भी उपस्थित थे. विपक्ष की तरफ सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कई अन्य दलों नेता मौजूद रहे. हिरासत से रिहा होने के बाद फारूक अब्दुल्ला पहली बार लोकसभा पहुंचे थे. 

Here are the Updates on Parliament Monsoon Session Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session Live Updates, Monsoon Session Live Updates, Parliament News, Parliament News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com