विज्ञापन
40 minutes ago
नई दिल्ली:

संसद का बजट सत्र अपने दूसरे चरण भी लगातार हंगामेदार देखने को मिल रहा है. बुधवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा के दौरान जबरदस्त हंगामा जारी है. जानकारी के अनुसार, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस बहस में हिस्सा ले सकते हैं.

118 सांसदों ने किया था प्रस्ताव पर हस्ताक्षर

विपक्ष ने फरवरी 2026 में ही यह अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे. विपक्ष का आरोप है कि ओम बिरला ने लोकसभा में पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्यवाही चलाई और कई मौकों पर विपक्षी नेताओं को बोलने का अवसर नहीं दिया.

सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि बिरला ने हमेशा संवैधानिक दायित्वों का पालन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहले साफ कर चुके हैं कि ओम बिरला ने सभी पक्षों को साथ लेकर चलने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें- किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, दूध के साथ खाया चूरमा, गिफ्ट में दिया 55 इंच का TV

10 घंटे की बहस, फिर वोटिंग

लोकसभा सचिवालय के अनुसार प्रस्ताव पर 10 घंटे की चर्चा निर्धारित की गई है, जिसके बाद वोटिंग होगी. प्रस्ताव पारित कराने के लिए विपक्ष को साधारण बहुमत (Simple Majority) चाहिए. हालांकि एनडीए का स्पष्ट बहुमत देखते हुए इसे पारित कराना विपक्ष के लिए बेहद कठिन माना जा रहा है.

Parliament Budget Session Live Updates: अविश्वास प्रस्ताव स्पीकर के खिलाफ था राहुल गांधी के नहीं: प्रियंका गांधी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेता विपक्ष राहुल गांधी के अटेंडेंस रिकॉर्ड का ज़िक्र करने पर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'नो-कॉन्फिडेंस मोशन स्पीकर के खिलाफ था, राहुल गांधी के खिलाफ नहीं. उन्हें उस मुद्दे पर बोलना चाहिए था. उन्होंने आज संसद में एक असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया, लेकिन स्पीकर ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई.'

विपक्ष करता रहा हंगामा, ध्वनि मत से ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज | No-confidence motion against Lok Sabha Speaker rejected

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया है. इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 10 घंटे से ज्यादा बहस चली.

Parliament Budget Session Live Updates: किसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती- अमित शाह

लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, "उन्हें अचानक एक आइडिया आया. अपनी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस करो. यह कोई मार्केट नहीं है. यह लोकसभा है. आपके परदादा से लेकर आपकी दादी और आपके पिता तक, भारत में बड़े नेता हुए हैं. लोकसभा में किसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस नहीं हुई. अगर उन्हें उम्मीद है कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस, जो झूठ पर आधारित थी, पर सदन में बहस होगी, तो ओम बिरला ने सदन का स्टैंडर्ड गिरने न देकर सदन पर एहसान किया.'

Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा में राहुल गांधी की अटेंडेंस थी कम

लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, '17वीं लोकसभा में उनकी अटेंडेंस 51% थी. नेशनल एवरेज 66% था. 16वीं लोकसभा में उनकी अटेंडेंस 52% थी. नेशनल एवरेज 80% था. 15वीं लोकसभा में उनकी अटेंडेंस 43% थी।. नेशनल एवरेज 76% था.' उन्होंने कुछ सदस्यों की शिकायतों पर भी बात की कि उन्हें माइक्रोफोन की दिक्कतों की वजह से बोलने नहीं दिया गया. शाह ने कहा कि जो कोई भी नियमों का पालन नहीं करेगा या सदन में अनुशासन बनाए नहीं रखेगा, उसका माइक्रोफोन बंद कर दिया जाएगा और कहा कि संसद की कार्यवाही इसी तरह चलनी चाहिए.

Parliament Budget Session Live Updates: अमित शाह की किस टिप्पणी पर बिफरे कांग्रेस सांसद, कर रहे माफी की मांग

गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया. शाह ने कहा कि जब सदन में बोलने की बात आती है, तो नेता विपक्ष विदेश दौरे पर चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष सदन में कभी जबरन गले पड़ते है, कभी आंख मारते हैं तो कभी फ्लाइंग किस करते हैं. शाह ने यह भी कहा कि विपक्ष नियमों को नहीं मानता और सदन अपनी परंपराओं से चलता है, न कि किसी पार्टी के नियमों से. शाह के इस बयान के बाद सदन में माहौल गरमा गया विपक्ष के सांसद अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और माफी मांगने की मांग कर रहे हैं.

Parliament Budget Session Live Updates: जब बोलने का मौका आता है तो नेता विपक्ष विदेश चले जाते हैं: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'नेता विपक्ष को शिकायत है कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है, नेता विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कौन तय करेगा कि किसे बोलना है? स्पीकर? नहीं, यह आपको तय करना है. लेकिन जब बोलने का मौका आता है, तो आप जर्मनी में, इंग्लैंड में दिखते हैं।. फिर वह शिकायत करते हैं. कांग्रेस के सासदों ने 18वीं लोकसभा में 157 घंटे और 55 मिनट तक बात की. LoP ने कितना बोला? आपने क्यों नहीं बोला? किस स्पीकर ने आपको रोका? कोई नहीं रोक सकता. लोकसभा को बदनाम करने के लिए गलत जानकारी फैलाई जाती है.

Parliament Budget Session Live Updates: 'जब बोलने का समय होता है, तो राहुल गांधी जर्मनी या इंग्लैंड में होते हैं': अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब बोलने का समय होता है, तो राहुल गांधी जर्मनी या इंग्लैंड में होते हैं.

Parliament Budget Session Live Updates: जब बोलने का समय होता है, तो राहुल जर्मनी या इंग्लैंड में होते हैं.. संसद में बोले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बोलते हुए कहा कि अगर हम 17वीं लोकसभा में कांग्रेस और BJP की सीटों की तुलना करें, तो कांग्रेस को BJP के मुकाबले बोलने के लिए छह गुना ज्यादा घंटे मिले. उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा में भी उन्हें दोगुना समय मिला था. विपक्ष के नेता के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें तय करना है कि अपनी पार्टी के बोलने के समय का कितना इस्तेमाल करना है, लेकिन जब बोलने का समय होता है तो वह जर्मनी या इंग्लैंड में होते हैं.

Parliament Budget Session Live Updates: ओम बिरला को नैतिक आधार पर लेक्चर न दे विपक्ष- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'स्पीकर ओम बिरला को नैतिक आधार पर लेक्चर न दें. जब आपकी (कांग्रेस) बारी थी, तो स्पीकर को आपकी ही पार्टी के सदस्यों में से चुना गया था और आप सभी मौजूद थे, ओम बिरला नहीं थे. आर्टिकल 94 (c) के तहत, स्पीकर को केवल असाधारण और गंभीर परिस्थितियों में ही हटाया जा सकता है. कोई रूटीन प्रक्रिया नहीं है. तीन तरह की मेजॉरिटी होती है: सिंपल मेजॉरिटी, इफेक्टिव मेजॉरिटी, और स्पेशल दो-तिहाई मेजॉरिटी. अलग-अलग पदों के लिए, संविधान अलग-अलग जरूरतें बताता है. अगर प्रधानमंत्री को हटाना है, तो सिंपल मेजॉरिटी काफी है; लेकिन स्पीकर को हटाने के लिए इफेक्टिव मेजॉरिटी की ज़रूरत होती है.'

Parliament Budget Session Live Updates: स्पीकर के पास किसी भी सदन को बैठाने का अधिकार

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का ज़िक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर कोई सदस्य गैर-जरूरी मुद्दों पर बोलना शुरू करता है, तो स्पीकर के पास उन्हें बैठाने का अधिकार है. उन्होंने आगे कहा कि वह खुद प्रस्ताव पर बात करते समय माओवाद के अंत जैसे दूसरे विषयों पर नहीं बोलेंगे. शाह ने शशि थरूर और टी आर बालू जैसे सीनियर विपक्षी नेताओं से भी सवाल किया कि सदन में इस तरह के व्यवहार को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है. शाह ने जरूरी मुद्दों पर चर्चा के दौरान चिल्लाने के लिए विपक्षी सांसदों की भी आलोचना की और कहा कि जब विपक्ष की महिला सांसद प्रधानमंत्री की सीट की ओर बढ़ीं तो यह ठीक नहीं था.

Parliament Budget Session Live Updates: हम भी विपक्ष में रहे लेकिन कभी स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाए

अमित शाह ने लोकसभा में कहा,  'हम भी विपक्ष में रहे हैं, तीन बार लोकसभा के स्पीकर पर अविश्वास का प्रस्ताव आया,  मगर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए विपक्ष में रहते हुए कभी लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास का प्रस्ताव नहीं लाए. हमने स्पीकर पद की गरिमा को संरक्षण करने का काम किया है और स्पीकर से हमारे कानूनी अधिकार और संवैधानिक अधिकारों के लिए संरक्षण की मांग भी करी है.

संसद कोई मेला नहीं है, नियमों से चलेगी... बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा, 'मैं बताना चाहता हूं कि 75 साल से इन दोनों सदनों ने हमारे लोकतंत्र की नींव को पाताल से भी गहरा किया है, लेकिन आज विपक्ष ने इस साख पर एक प्रकार से सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. सदन आपसी विश्वास से चलता है. पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए सदन के जो स्पीकर होते हैं, वे कस्टोडियन होते हैं. इसलिए नियम बनाए गए हैं. यह सदन कोई मेला नहीं है. यहां नियमों के अनुसार चलना पड़ता है. जो बातें सदन के नियम परमिट नहीं करते, उस तरह से बोलने का किसी को अधिकार नहीं है, चाहे वह कोई भी हो.'

Parliament Budget Session: संसद कोई मेला नहीं है, नियमों से चलेगी... कांग्रेस पर भड़के अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि संसद तय नियमों के हिसाब से चलती है और सभी को उन्हीं नियमों के अंदर बोलना चाहिए. उन्होंने कहा, 'सदन कोई मेला नहीं है. संसद नियमों के हिसाब से चलती है।. सभी नियमों के हिसाब से बोलते हैं. हाउस में बोलते समय किसी को भी नियमों को तोड़ने का हक नहीं है. उन्होंने कहा कि वह इस बात पर बहस करने के लिए तैयार हैं कि कांग्रेस ने कई मौकों पर संसद के नियम कैसे तोड़े हैं.

Parliament Budget Session Live Updates: कांग्रेस को सिखाएं सदन में कैसे बोलना है.. शशि थरूर से बोले अमित शाह

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्यों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके. उन्होंने कहा कि एक्टिविस्ट भी नियमों का पालन करते हैं और इस बात पर जोर दिया कि सदन में सदस्यों के भी अधिकार हैं और यह स्थिति इमरजेंसी जैसी नहीं है. शशि थरूर का ज़िक्र करते हुए, शाह ने कहा कि उन्हें कांग्रेस को सिखाना चाहिए कि सदन में कैसे बोलना है.

सुप्रीम कोर्ट भी स्पीकर के फैसलों पर सवाल नहीं उठा सकता: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने स्पीकर ओम बिरला को हटाने वाले प्रस्ताव के खिलाफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी स्पीकर के फैसलों पर सवाल नहीं उठा सकता.

Parliament Budget Session Live Updates: कोई भी स्पीकर के इरादों पर सवाल नहीं उठा सकता- अमित शाह

लोकसभा में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अक्सर सदन के नियमों का उल्लंघन किया है. इनमें से कई नियम जवाहरलाल नेहरू के समय में बनाए गए थे. शाह ने स्पीकर ओम बिरला के डेडिकेशन पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष की निंदा की और कहा कि कोई भी स्पीकर के इरादों पर सवाल नहीं उठा सकता. उन्होंने कहा कि स्पीकर पार्टी लाइन से ऊपर होते हैं और लोकसभा के नियमों के तहत स्पीकर का शब्द आखिरी होता है. उन्होंने विपक्ष पर स्पीकर के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि किसी को भी पार्लियामेंट्री नियमों का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है.

Parliament Budget Session Live Updates: सदन स्पीकर के अनुसार ही चलेगा, बोले गृहमंत्री

गृहमंत्री में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, PM की चेयर तक सारे महिला सांसद इकट्ठा होकर आ जाएं. आप किसी को बोलने नहीं देंगे. इसलिए स्पीकर को धारा 375 की तहत ये अधिकार है कि वो असंसदीय टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा सकते हैं. सदस्यों को स्पीकर के अनुसार ही चलना होगा.

Parliament Budget Session: यह अविश्वास प्रस्ताव सदन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: अमित शाह

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'यह कोई आम बात नहीं है. करीब 4 दशक बाद लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाया गया है. यह पार्लियामेंट्री पॉलिटिक्स और इस सदन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.'

Parliament Budget Session: विपक्ष ने स्पीकर की निष्ठा पर सवालिया निशान खड़ा किया

विपक्ष ने स्पीकर की निष्ठा पर सवालिया निशान खड़ा किया है. लोकसभा लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत है. पूरी दुनिया इस लोकतंत्र की पंचायत का सम्मान करती है. जब इस सदन के मुखिया पर विपक्ष सवाल खड़ा करता है तो ये पूरी लोकसभा पर सवाल है. इसलिए आमतौर पर स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आता. जरूरत पड़ने पर स्पीकर के चैंबर में जाते हैं. लेकिन विपक्ष जब चैंबर में जाता है तो उनकी सुरक्षा को खतरा हो जाता है.

सदन के लिए अफसोस जनक.. स्पीकर को हटाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ बोले अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री स्पीकर ओम बिरला को हटाए जाने के प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्पीकर किसी पार्टी के नहीं होते बल्कि सदन के होते हैं. ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह के प्रस्ताव सदन के लिए अफसोसजनक है. जब स्पीकर की नियुक्ति हुई तो सदन के नेता और विपक्ष के नेता ने उन्हें कुर्सी पर बिठाया.

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे लोकसभा, थोड़ी देर में देंगे जवाब

लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं. वह थोड़ी देर में स्पीकर को हटाए जाने के प्रस्ताव पर जवाब देंगे.

Parliament Budget Session: आप सदन में आए कब... जब सदन ने भिड़ गए पप्पू यादव और गिरिराज सिंह

लोकसभा में पप्पू यादव और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के बीच बहस देखने को मिली. पप्पू यादव स्पीकर को हटाए जाने वाले प्रस्ताव पर बोल रहे थे. तभी गिरिराज सिंह ने उन्हें टोका. इसके बाद पप्पू यादव भड़क गए. उन्होंने कहा कि मैं कितने बार सदन में जीत कर आया हूं. आप कब आए सदन में. इसके बाद सभापति ने गिरिराज सिंह को बैठने को कह दिया.

Parliament Budget Session Live Updates: वो तो 'लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा' हैं... अनुराग ठाकुर ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

अनुराग ठाकुर ने सदन में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया. उन्होंने राहुल गांधी को 'लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा' और 'FOMO गांधी' तक कह दिया. स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव के विरोध में बोलते हुए, ठाकुर ने गांधी पर हेडलाइन से 'छूट जाने का डर' होने और बार-बार पार्लियामेंट के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सदन पूरी तरह से रूल बुक से चलेगा, न कि किसी बाहरी 'जॉर्ज सोरोस के टूलकिट' से. कुछ लोग जब सदन के अंदर आते हैं तो सिविक सेंस, कॉन्स्टिट्यूशनल सेंस और कॉमन सेंस बाहर ही छोड़ कर आते हैं. राहुल गांधी को लगता है कि नियम उनके लिए नहीं है, नियम उनसे है.

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: स्पीकर ओम बिरला के समर्थन में उतरे अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी पर साधा निशाना

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बचाव में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भाषण दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी लाइन से अलग सदस्यों ने उनके व्यवहार से संतुष्टि जताई है. ठाकुर ने दावा किया कि स्पीकर बहुत निष्पक्ष रहे हैं, यहां तक ​​कि पहली बार चुनकर आए सांसदों को भी मौका दिया, जिन्हें कथित तौर पर उनकी अपनी पार्टियों ने बोलने नहीं दिया.

उन्होंने नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी खुद सदन में नहीं रहते और अपनी पार्टी के सांसदों को बोलने नहीं देते.

Parliament Live Updates: TMC सांसद ने लोकसभा में पढ़ी शायरी

संसद में जारी हंगामे के बीच TMC संसद सयानी घोष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार सदन में बेरोजगारी, एपस्टीन फाइल्स, SIR जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने देती है. वहीं ओम बिरला के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें खेद हैं कि वह पहली बार सांसद बनी हैं लेकिन उन्हें ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करता पड़ा है. इस दौरान उनका शायराना अंदाज देखने भी को मिला. उन्होंने अपना वक्तव्य खत्म करते हुए कहा, 'तू लाख बेवफा है मगर सर उठा के चल, दिल रो पड़ेगा तुझको पशेमां देखकर.'

Parliament LIVE Updates: कई मौकों पर मेरा नाम लिया गया- भड़क उठे राहुल

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चल रही बहस बुधवार को बेहद तीखी हो गई, जब राहुल गांधी ने सरकार पर लोकतंत्र को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह चर्चा सिर्फ स्पीकर पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र और वक्तव्य की स्वतंत्रता पर है.

 

इस पर राहुल गांधी ने कहा, 'कई मौकों पर मेरा नाम लिया गया, लेकिन हमें लगातार बोलने से रोका गया. पिछली बार मैंने प्रधानमंत्री के ‘कॉम्प्रोमाइज’ का मुद्दा उठाया, जिसके बाद मुझे बोलने नहीं दिया गया. सदन देश का प्रतिनिधित्व करता है और इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया.'

Parliament LIVE Update: अविश्वास प्रस्ताव को 'टूल' नहीं बनाया जाना चाहिए- रविशंकर प्रसाद

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के विपक्षी प्रस्ताव पर आज औपचारिक डिबेट की शुरुआत हो गई. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने बहस की शुरुआत करते हुए कहा कि आजादी के बाद इतने वर्षों में यह केवल दूसरी बार है जब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. उनके मुताबिक, स्पीकर के पद और अविश्वास प्रस्ताव को 'टूल' नहीं बनाया जाना चाहिए, क्योंकि स्पीकर हाउस के प्रति जवाबदेह हैं और उनकी डिग्निटी सर्वोपरि है.

 

Loksabha LIVE Updates: देश में पहली बार LoP को बोलने से रोका गया है- राहुल गांधी

लोकसभा में चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष द्वारा बार बार अपना नाम लिए जाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भड़क उठे. उन्होंने कहा है कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया गया. और बार बार मेरा नाम लिया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बार-बार स्पीकर ने बोलने से रोका. ये सदन पूरे देश का है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम कॉम्प्रोमाइज हो चुके हैं. इस मामले पर रविशंकर प्रसाद बोलने खड़े हुए और उन्होंने कहा कि देश ने कभी समझौता स्वीकार नहीं किया. मैं गर्व के साथ कहता हूं कि पीएम कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं हुए. 

Parliament LIVE Session: स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, संसद में भरपूर हंगामा जारी

संसद में जोरदार हंगामे के बीच बुधवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्ष ने एलपीजी किल्लत, आर्थिक मुद्दों और अन्य विषयों पर सरकार को घेरते हुए नारेबाज़ी की, जिसके चलते स्पीकर की कुर्सी को कार्यवाही रोकनी पड़ी.

 

स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, भाजपा का विपक्ष पर हमला

स्थगन के बाद दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि विपक्ष सिर्फ़ हंगामा कर रहा है और सदन को चलने नहीं दे रहा. इसके बाद सदन में चर्चा आगे बढ़ाई गई, हालांकि विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा और हंगामा जारी रहने के आसार बने हुए हैं.

Parliament Session Live: रसोई गैस की किल्लत पर विपक्ष का हंगामा, प्रियंका गांधी भी प्रदर्शन में शामिल

देश में रसोई गैस की कमी को लेकर बुधवार को संसद परिसर में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं, जहां विपक्षी नेताओं ने गैस संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज वोटिंग

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज वोटिंग होगी. 

जयराम रमेश ने किरेन रिजिजू पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर लिखा- कल लोकसभा में अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर हुई बहस में संसदीय कार्य मंत्री ने गर्व से दावा किया कि बहस के लिए 10 घंटे आवंटित किए गए हैं, जबकि दिसंबर 1954 में इसी तरह के प्रस्ताव के लिए केवल 2.5 घंटे ही निर्धारित किए गए थे. वे यह बताना भूल गए कि -

1. 18 दिसंबर 1954 को स्वयं प्रधानमंत्री बहस में उपस्थित थे और उन्होंने बहस में भाग लिया था.

2. 18 दिसंबर 1954 को बोलते हुए जवाहरलाल नेहरू ने सदन की अध्यक्षता कर रहे उपसभापति से अनुरोध किया था कि अधिकांश समय विपक्ष को आवंटित किया जाए.

3. जब 18 दिसंबर 1954 को लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया गया था, तब 489 सांसदों वाले सदन में कांग्रेस के 364 सांसद थे.

4. 18 दिसंबर 1954 को (और बाद में 1966 और 1987 में भी) लोकसभा में अध्यक्ष के विरुद्ध प्रस्ताव पर बहस के दौरान उपाध्यक्ष अध्यक्ष की कुर्सी पर उपस्थित थे. मध्य वर्ष 2019 से लोकसभा में कोई उपाध्यक्ष नहीं है, जो संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com