विज्ञापन

PoK में मुनीर के फौजियों ने मचाया उत्पात, आम लोगों पर बरसाईं गोलियां; 6 नागरिकों की मौत

इस हिंसक कार्रवाई में अब तक 6 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों में से कुछ की पहचान भी सामने आई है.

PoK में मुनीर के फौजियों ने मचाया उत्पात, आम लोगों पर बरसाईं गोलियां; 6 नागरिकों की मौत
इस घटना के बाद से ही पूरे पीओके में तनाव का माहौल है.

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का PoK में जुल्म कम नहीं रहा है. आज तड़के पाक फौजियों ने स्थानीय नागरिकों के खिलाफ अचानक हिंसा शुरू कर दी है. इसमें कम से कम 6 बेगुनाह नागरिकों की मौत हो गई है. सेना की इस बर्बरता के बाद पूरे इलाके में भयंकर आक्रोश फैल गया है. इसलिए हालात बेकाबू हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह-सुबह पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों ने बिना किसी उकसावे के नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी. देखते ही देखते सुरक्षा बलों ने निहत्थे लोगों पर बल प्रयोग किया और गोलीबारी शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले से इलाके में भगदड़ मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

बलूच साधुनाटी जिले में मारे गए लोगों में जाहिद मुगल, जफर मुगल, अरसलान अकबर और वाजिद हयात शामिल थे, जिनकी हत्या रावलकोट के मटियाल मीरा बस टर्मिनल पर की गई थी.

बलूच साधुनाटी जिले में मारे गए लोगों में जाहिद मुगल, जफर मुगल, अरसलान अकबर और वाजिद हयात शामिल थे, जिनकी हत्या रावलकोट के मटियाल मीरा बस टर्मिनल पर की गई थी.

इन जिलों में दर्ज की गईं मौतें

इस हिंसक कार्रवाई में अब तक 6 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों में से कुछ की पहचान भी सामने आई है. मटियाल मीरा बस टर्मिनल (रावलकोट) के पास हुई हिंसा में वाजिद हयात नाम के नागरिक की जान चली गई. बलोच (सुधनोती) इलाके में हुई गोलीबारी में जाहिद मुगल, जफर मुगल और अर्सलान अकबर सहित अन्य नागरिकों को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मौत के घाट उतार दिया.

स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा

इस घटना के बाद से ही पूरे पीओजेके में तनाव का माहौल है. बिना किसी कारण के आम नागरिकों पर की गई इस हिंसक कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है. चश्मदीदों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने बिना किसी चेतावनी के सीधे नागरिकों को निशाना बनाया है. 

इस प्रदर्शन में महिलाओं, बच्चों और सामुदायिक नेताओं सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लिया. प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सैन्य बलों से पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर के नागरिक क्षेत्रों से हटने की मांग की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निहत्थे नागरिकों पर घातक बल के प्रयोग के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिज्बुल आतंकी अब्दुल मजीद की संदिग्ध हालत में मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PoK, Voilence, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com