यूपी के बाहुबली नेता रहे अतीक अहमद के सबसे छोटे और पांचवें बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि अबान अहमद झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलकर वापस लौट रहे थे. झांसी से वापस प्रयागराज लौटते समय उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई. इस टक्कर में उसकी मौत हो गई. इससे पहले अतीक अहमद के एक और बेटे असद का एनकाउंटर भी झांसी में ही हुआ था.