यूपी में सरधना से बीजेपी के विधायक है संगीत सोम (फाइल फोटो)
- यूपी के सरधना से बीजेपी विधायक है संगीत सोम
- पाक कलाकार करोड़ों कमाते हैं और फिर भारत के साथ गद्दारी करते हैं : सोम
- इससे पहले राज ठाकरे की MNS ने पाकिस्तानी कलाकारों से भारत छोड़ने कहा था
नई दिल्ली:
उरी आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को एमएनएस जैसी पार्टियों से मिल रही धमकियों के बीच विवादास्पद बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा है कि पाकिस्तानी कलाकारों की 'जूतों से पिटाई' की जानी चाहिए.
यूपी में सरधना से विधायक सोम ने कहा, 'पाकिस्तान के कुछ कलाकार यहां करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, जबकि उनके देश में उन्हें कोई नहीं पूछता. वे बॉलीवुड आते हैं और करोड़ों रुपये कमाते हैं और फिर भारत के साथ गद्दारी करते हैं.'
वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी सोम ने कहा, 'उन्हें पाकिस्तान को यह संदेश देना चाहिए था कि हम यहां (भारत) कमाते और खाते हैं, इसलिए इस तरह की घटनाएं (आतंकवाद) यहां नहीं होनी चाहिए.'
पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा उरी हमले के मद्देनजर राज ठाकरे की एमएनएस ने पाकिस्तानी कलाकारों को तुरंत भारत छोड़ने को कहा था और धमकी दी थी कि अगर वे भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनकी फिल्मों की शूटिंग रोक दी जाएगी. उरी आतंकी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे.
सोम ने कहा, 'इस तरह के लोगों को जूतों से पीटना चाहिए और किसी भी कीमत पर उन्हें इस देश से निकलने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए. एक जानवर भी जिस व्यक्ति के घर खाता है, उसके प्रति वफादारी दिखाता है. पाकिस्तानी भारत से खाते हैं और फिर नमक हरामी करते हैं. केवल एक देशभक्त को भारत में ठहरना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'उन्हें और पूरे पाकिस्तान को जवाब दिया जाना चाहिए. चिंता न करें, भारतीय सेना उन्हें जवाब देगी.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
संगीत सोम, बीजेपी, उरी हमला, पाकिस्तानी कलाकार, Sangeet Som, BJP, Uri Attack, Pakistani Artists