विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2019

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ सेक्टर में की गोलीबारी

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर शनिवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ सेक्टर में की गोलीबारी
भारतीय सेना ने पाकिस्तान का दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू:

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर शनिवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि संघर्षविराम उल्लंघन की घटना में भारत की सीमा में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर पर सुबह करीब पौने आठ बजे और शाम करीब साढ़े पांच बजे पुंछ सेक्टर पर मोर्टार दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई. 

कश्मीर मसले पर भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव को लेकर अमेरिका ने कहा- वह सीधी बात का करता है समर्थन

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. आखिरी खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी. गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर-केरनी सेक्टर में एक सितम्बर को अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था. पुंछ और राजौरी जिले में जुलाई से अभी तक संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में छह सैनिकों और दो असैन्य नागरिकों की जान जा चुकी है. 

Video: NDTV से बोले अजीत डोभाल, ''चूड़ियां और सेब के ट्रक जैसे कोड वर्ड यूज कर रहे हैं पाक आतंकी''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Violates Ceasefire, Ceasefire Violatation, India Pakistan Relation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com