विज्ञापन
This Article is From May 09, 2025

बारामूला से भुज तक 26 स्थानों पर ड्रोन अटैक, सेना ने बताया- पाक ने कहां-कहां हमले किए? क्या कुछ हुआ

भारतीय सेना ने बताया कि शुक्रवार शाम उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक इंटरनेशन बॉर्डर और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं.

पाकिस्तान की ओर से ड्रोन अटैक.

India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव थमने के बदले लगातार बढ़ता ही जा रहा है. दिन में शांति और संयम की बात तो होती है, लेकिन दिन ढलते ही पाकिस्तान फिर से नापाक हरकतें शुरू कर दे रहा है. शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन से हमला किया है. जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात-राजस्थान तक ड्रोन से हमले की कोशिश की गई है. इसको लेकर भारतीय सेना की ओर से भी बयान सामने आया है.  

बारामुल्ला से भुज तक 26 जगह दिखे पाक ड्रोनः इंडियन आर्मी

भारतीय सेना ने बताया कि शुक्रवार शाम उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक इंटरनेशन बॉर्डर और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं. इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं.

इन जगहों पर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन

सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के ड्रोन बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला जैसे जगहों पर देखे गए. 

फिरोजपुर में ड्रोन अटैक में लोग घायल

सेना की ओर से जारी बयान में यह भी बताया गया कि पाकिस्तान के ड्रोन अटैक ने फिरोजपुर में एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप एक स्थानीय परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है और सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र की सफाई की गई है.

काउंटर ड्रोन सिस्टम से हवाई खतरों को निपटाया जा रहा

भारतीय सशस्त्र बल उच्च स्तर की सतर्कता बनाए हुए हैं, और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक और निपटाया जा रहा है. स्थिति पर कड़ी और निरंतर निगरानी रखी जा रही है, और जहाँ भी आवश्यक हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है.

घबराने की जरूरत नहीं, अनावश्यक आवाजाही नहीं करें

भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में अंतिम में नागरिकों और खास तौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों लोगों के लिए सलाह भी दी गई है. इस सलाह में कहा गया है कि वे घर के अंदर ही रहें, अनावश्यक आवाजाही सीमित रखें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें. हालांकि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और एहतियात बरतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें - जम्मू से जैसलमेर तक पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, जानिए हर बड़े अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Drone Attack, Pakistan Drone Attacks, Pakistan Drone Attack In India, India Pakistan, India Pakistan War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com