विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

संघर्षविराम उल्‍लंघन : पाकिस्तान ने राजौरी में भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

भारतीय जवानों ने इस संघर्षविराम उल्लंघन पर जवाबी कार्रवाई की.

Also Read in
संघर्षविराम उल्‍लंघन : पाकिस्तान ने राजौरी में भारतीय चौकियों को बनाया निशाना
फाइल फोटो
जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)पर मोर्टार बमों और स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों तथा नागरिक बहुल इलाकों को निशाना बनाया. भारतीय जवानों ने इस संघर्षविराम उल्लंघन पर जवाबी कार्रवाई की.

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भीमभेर गली (बीजी) सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार सुबह चार बजकर 15 मिनट से पाकिस्तान सेना ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बना कर संघर्षविराम उल्लंघन किया.

पाकिस्तानी सैनिकों ने कल भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों तथा असैन्य इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे थे जिसमें भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए थे. बुधवार 27 जून को पाकिस्तान सेना ने भीमभेर गली (बीजी) सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोले दागे थे.

जून में पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से एक हमले के अलावा किया गया यह 23वां उल्लंघन है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ceasefire Violation By Pakistan, Ceasefire Violation Along LoC, Indian Army, Pakistan Army, Rajouri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com