विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2017

पाकिस्तान ने गुजरात के तट से 23 भारतीय मछुआरे पकड़े, चार नौकाएं जब्त कीं

Also Read in
पाकिस्तान ने गुजरात के तट से 23 भारतीय मछुआरे पकड़े, चार नौकाएं जब्त कीं
पाकिस्तान नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने गुजरात तट से 23 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया है और उनकी चार नौकाओं को जब्त कर लिया है...
अहमदाबाद: नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान नौवहन सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गुजरात तट से 23 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया है और उनकी चार नौकाओं को जब्त कर लिया है.

फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने कहा कि मछुआरे कुछ दिन पहले पोरबंदर से निकले थे और उन्हें पीएमएसए ने अंतरराष्ट्रीय नौवहन सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास पकड़ लिया. लोधारी ने कहा, "हमने पाया है कि जखाऊ के पास पीएमएसए ने चार नौकाओं पर सवार कम से कम 23 मछुआरों को पकड़ लिया है और उन्हें कराची ले जाया जा रहा है..."

पोरबंदर आधारित नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) भारत में छोटे और पारंपरिक मत्स्यकर्मियों के संघों का एकमात्र राष्ट्रीय महासंघ है.

9 अप्रैल को, आईमबील के निकट पाकिस्तानी एजेंसी की एक नौका उलट गई थी, जिससे पीएमएसए के चार कमांडो डूब गए थे, जबकि दो अन्य को भारतीय मछुआरों ने बचा लिया था। घटना से पहले पीएमएसए के कमांडो भारतीय जलक्षेत्र में सात नौकाओं पर सवार लगभग 40 मछुआरों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. बाद में पीएमएसए ने पकड़े हुए मछुआरों को छोड़ दिया था.

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Fishermen, Pakistan Maritime Security Agency, PMSA, NFF, National Fishworkers Forum, Pakistan Captures Indian Fishermen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com