गुजरात के एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें से अधिकांश मध्य प्रदेश के हरदा और देवास जिले के रहने वाले थे. इस हादसे में कुछ परिवारों के कई सदस्यों की मौत हो गई है. वहीं एक परिवार ऐसा था, जिसके सदस्य वहां इसलिए गए थे कि वो अपने परिवार के एक व्यक्ति की तेरहवीं के लिए पैसा कमा सकें.इस हादसे में मारे गए मध्य प्रदेश के लोग देवास और हरदा जिले के संदलपुर और हादिया गांव के रहने वाले थे. यह घटना गुजरात के बनासकाठा के डीसा में मंगलवार सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ. घटना जिस इमारत में हुई वहां अवैध रूप से पटाखे रखे गए थे.
इस बीच खबर आई है कि इस विस्फोट में मारे गए 21 लोगों के शव लेकर उनके परिजन बुधवार सुबह मध्य प्रदेश रवाना हो गए. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं. अडीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक वीजी प्रजापति ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि शवों को लेकर एम्बुलेंस उनके गांवों के लिए रवाना होने लगी हैं. अब तक दो-दो ताबूतों वाली दस एम्बुलेंस रवाना हो चुकी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या करने गए थे गुजरात
इस परिवार की एक महिला ने बताया कि उनके बेटे का होली के दिन निधन हो गया था. इस महिला के परिवार के पास उसकी तेरहवीं करने के पैसे नहीं थे. तेरहवीं करने के लिए पैसा जमा करने के लिए इस परिवार के कई सदस्य कमाने के लिए गुजरात गए थे. उनकी योजना थी कि गुजरात से पैसे कमाकर लाएंगे और अपने परिजन की तेरहवीं करेंगे. लेकिन उनका सोचा हुआ नहीं हो पाया.पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में परिवार ही तबाह हो गया.
सरकार ने की सहायता राशि का घोषणा
बनासकाठा में हुए हादसे में मारे गए लोगों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.इससे पहले गुजरात सरकार ने भी मृतकों के परिजन को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: राजनाथ भी मुस्कुरा गए... रिजिजू ने जब वक्फ की दौलत पर दिया 'रेल की पटरी' वाला गजब तर्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं