बांग्लादेश (Bangladesh) में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. वहां कई हफ़्तों से व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी हैं. इन हालात में बांग्लादेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों (Indian students) को किसी भी उपलब्ध साधन का उपयोग करके घर लौटने के लिए मजबूर कर दिया है. शुक्रवार को एक ही दिन में पूर्वोत्तर में सीमा चौकियों से 300 से अधिक छात्र भारत लौटे.
सरकारी नौकरियों में आरक्षण को फिर से लागू करने के मुद्दे पर बांग्लादेश भर में छात्रों और सुरक्षा बलों तथा सरकार समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. कम से कम तीन हफ़्तों से चल रहा विरोध प्रदर्शन सोमवार को तब काफी जोर पकड़ गए, जब ढाका यूनिवर्सिटी में हिंसा भड़क उठी. इसके अगले दिन छह लोग मारे गए. इसके बाद सरकार ने देश भर के विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश दे दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दो रास्तों से भारत लौटे छात्र
वापस लौटे छात्रों में से कई एमबीबीएस की डिग्री के लिए पढ़ रहे थे. इनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मेघालय और जम्मू-कश्मीर से हैं. शुक्रवार को छात्रों ने वापस लौटने के लिए मुख्य रूप से दो रास्तों का इस्तेमाल किया. उन्होंने त्रिपुरा में अगरतला के पास अखुराह में इंटरनेशनल लैंड पोर्ट और मेघालय के दावकी में इंटरनेशनल लैंड पोर्ट से वापसी की.
छात्रों ने कहा कि वे प्रतीक्षा कर रहे थे और स्थिति पर नजर रख रहे थे, हालांकि आखिरकार उन्होंने अस्थायी रूप से बांग्लादेश छोड़ने का निर्णय लिया. गुरुवार को इंटरनेट लगभग पूरी तरह बंद कर दिया गया था और टेलीफोन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई थीं. इससे उनका अपने परिवारों से संपर्क टूट गया था.
इंटरनेट बंद छात्रों का परिवारों से संपर्क टूटा
हरियाणा के छात्र आमिर ने कहा, "मैं चटगांव के मरीन सिटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सेकेंड ईयर का छात्र हूं. स्थिति खराब होती जा रही है और कई प्रतिबंध लगाए गए हैं. यही वजह है कि हम वापस आ गए हैं. कई अन्य छात्र भी वापस आ गए हैं. इंटरनेट काम नहीं कर रहा है और हम अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. हमें हवाई टिकट नहीं मिल पाए और हमें घर जाने के लिए सड़क मार्ग से अगरतला जाना पड़ा."
उसी कॉलेज के एक अन्य छात्र मोहम्मद फैज अब्दुल्ला खान ने कहा कि मंगलवार तक उनके लिए सब कुछ सामान्य था, उसके बाद उन्हें अपने आवास या छात्रावास परिसर से बाहर न निकलने के लिए कहा गया.
उन्होंने कहा कि, "तभी हमें पता चला कि आरक्षण आंदोलन चल रहा है. कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि संस्थान बंद रहेगा. जब हमने प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने सुझाव दिया कि अगर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो भारत लौट सकते हैं. भारतीय दूतावास के लोगों ने भी हमें यही सलाह दी और कहा कि अगर हमें परिवहन की व्यवस्था करने में मुश्किल हो रही है तो हम उनसे संपर्क करें. हमने अगरतला सीमा तक टैक्सी ली और अभी-अभी सीमा पार की है."
मेघालय में अधिकारियों ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के चलते 200 से अधिक भारतीय सीमा पार करके आए हैं. भूटान और नेपाल के भी कुछ छात्र भारत आ चुके हैं.
एक अधिकारी ने बताया कि 67 छात्र मेघालय के और सात भूटान के हैं. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए बांग्लादेश उच्चायोग और बांग्लादेश लैंड पोर्ट अथॉरिटी के संपर्क में है.
आरक्षण को लेकर विवाद
बांग्लादेश में छात्रों, सरकार के समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं और 2500 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. पिछले महीने एक हाईकोर्ट द्वारा बांग्लादेश के 1971 के स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों और दिग्गजों के परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था.
यह भी पढ़ें -
सुलग रहा बांग्लादेश, 32 की मौत, प्रदर्शनकारियों ने टीवी दफ्तर को ही फूंक दिया, जान लें पूरा मामला
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बांग्लादेश में जारी हिंसा पर जताई चिंता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं