प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में ऑनलाइन माध्यम के जरिए आदिवासी भाई-बहनों और राज्य को विकसित बनाने के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की है. पीएम मोदी ने झारखंड की जनता को राज्य में हो रहे सभी विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, "ये वंदे भारत ट्रेनें अन्य राज्यों से भी जुड़ रही हैं और मैं इसके लिए उन राज्यों को भी बधाई देता हूं. सबका साथ सबका विकास मंत्र ने देश की सोच को बदल दिया है. देश की प्राथमिकता अब गरीब, आदिवासी समाज, महिलाएं हैं और इसलिए झारखंड को भी दूसरे राज्यों की तरह वंदे भारत ट्रेन मिली है."
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
उन्होंने कहा, "अभी मंच पर आवास वितरण का काम चल रहा था उसी वक्त मैंने झंडी दिखाकर वंदे भारत को विदाई दे दी और वो अपने गंतव्य स्थान को चल पड़ी हैं. इन ट्रेनों से कारोबारियों और छात्रों को बहुत लाभ होगा. आज देश और दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु काशी आते हैं. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. यातायात की सुविधा विकास को गति मिलेगी. पर्यटन को गति मिलने से झारखंड के लोगों को रोजगार मिलेगा".
पीएम मोदी ने कहा, "आज यहां कई नए प्रोजेक्ट शुरू किए गए. बाइपास लाइन शुरू की गई है. इससे हावड़ा पर ट्रेन रोकने की जरूरत नहीं होगी". झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने राज्य में निवेश भी बढ़ाया है. अगर हम इसका तुलना 10 साल पहले मिलने वाले बजट से करें तो ये 16 गुना ज्यादा है".
पीएम मोदी ने कहा, "झारखंड में 50 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे. पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर बनाकर दिया गया है. साथ ही बिजली, पानी, गैस की सुविधा भी दी गई है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं