विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2017

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का फरमान- बगैर इजाजत मीडिया से बात नहीं करें अधिकारी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने अधिकारियों को फरमान जारी किया है कि सक्षम अधिकारियों की इजाजत के बगैर वे मीडिया से बात नहीं करें.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का फरमान- बगैर इजाजत मीडिया से बात नहीं करें अधिकारी
नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने अधिकारियों को फरमान जारी किया है कि सक्षम अधिकारियों की इजाजत के बगैर वे मीडिया से बात नहीं करें. मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर अपने मातहत आने वाले सभी विभागों के अधिकारियों से कहा है कि वे सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बगैर मीडिया से बात करने से परहेज करें. पिछले महीने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जारी सर्कुलर में कहा गया कि मंत्रालय की नजर में यह बात आई है कि मंत्रालय/मीडिया इकाइयों के सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर मीडिया से बात करते हैं. सर्कुलर में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की एक नियमावली का भी हवाला दिया गया है जिसमें सरकार की तरफ से मीडिया से बात करने संबंधी दिशानिर्देश हैं.

यह भी पढ़ें: ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ गेम पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंटरनेट कंपनियों को लिखा पत्र

नियमावली के मुताबिक, सिर्फ मंत्री, सचिव एवं विशेष तौर पर अधिकृत अधिकारी ही मीडिया को सूचना दे सकते हैं या मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. इसमें यह भी कहा गया है कि मीडिया का कोई प्रतिनिधि यदि किसी अन्य अधिकारी से संपर्क करता है तो वह उसे पीआईबी से संपर्क करने के लिए कहेगा या मीडियाकर्मियों से मिलने से पहले मंत्रालय/विभाग के मंत्री या सचिव से अनुमति लेगा. मंत्रालय के तहत आने वाली सभी मीडिया इकाइयों और स्वायत्त संस्थाओं के प्रमुखों को यह सर्कुलर भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: राज्यवर्धन राठौड़ को तरक्की और गजेंद्र शेखावत को मंत्री पद, क्या दूर होगी राजपूत समाज की नाराजगी?

सर्कुलर में खास तौर पर बताया गया है कि प्रेस, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को पीआईबी के जरिए आधिकारिक सूचना दी जानी चाहिए. बहरहाल, एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि ऐसे सर्कुलर समय-समय पर 'नियमित' तौर पर जारी किए जाते हैं.

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण मंत्रालय पर लगाया जुर्माना

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ministry Of Information And Broadcasting, Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com