दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) के निजी सचिव बिभव कुमार (Bibhav Kumar) को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया है. दिल्ली के विजिलेंस विभाग (Vigilance Department of Delhi) के स्पेशल सेक्रेट्री YVVJ राजशेखर की तरफ से ये आदेश जारी हुआ है. इस आदेश में कहा गया कि बिभव कुमार पर 2007 में पब्लिक सर्वेंट को उसकी ड्यूटी करने से रोकने और धमकाने के आरोप में FIR दर्ज हुई थी.
इसका हवाला देते हुए बिभव कुमार की निजी सचिव के तौर पर नियुक्ति को अवैध घोषित किया गया और तुरंत प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया. हालांकि इसको लेकर यह सवाल जरूर है कि क्या कि क्या मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ को विजिलेंस विभाग इस तरह से हटा सकता है या नहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिभव कुमार की बर्खास्तगी पर AAP ने दी प्रतिक्रिया
बिभव कुमार की बर्खास्तगी पर आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है. आम आदमी पार्टी ने इस मामले में उपराज्यपाल पर पलटवार किया और कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. कुमार को बर्खास्त करने की निंदा करते हुए पार्टी नेता जैस्मीन शाह ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है.
जैस्मीन शाह ने कहा, "पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री को शराब मामले में गिरफ्तार किया गया. अब, एलजी ने निजी सचिव सहित उनके पूरे स्टाफ को बर्खास्त करना शुरू कर दिया है." इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य आप को खत्म करना है, राष्ट्रीय राजधानी में लोकतंत्र को ख़त्म किया जा रहा है.”
केजरीवाल को झटका, मंत्री ने छोड़ा साथ
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार आनंद ने मंत्री पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. राजकुमार आनंद अरविंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय संभाल रहे थे. राजकुमार आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं होता है. दलितों को प्रमुख पदों पर जगह नहीं दी जाती है. मैं बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांत पर चलने वाला व्यक्ति हूं अगर दलितों के लिए ही काम नहीं कर पाया तो फिर पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है.
ये भी पढ़ें : चीन के साथ रिश्ते अहम, सीमा विवाद पर तत्काल चर्चा जरूरी : US मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बोले PM मोदी
ये भी पढ़ें : "गांधी परिवार का एक सदस्य उत्तर प्रदेश से लड़ेगा चुनाव" : एके एंटनी ने दिया संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं