आप (AAP) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ मारपीट मामले में अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार आज रिहा होने वाले हैं.बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी एक्स पर विभव की फोटो शेयर करके खुशी जताई थी.उन्होंने लिखा था कि सुकून भरा दिन. इसी पोस्ट पर अब स्वाति मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी की पत्नी, जो मेरी पिटाई के दौरान घर पर ही थीं, उनको बड़ा “सुकून” महसूस हो रहा है. सुकून इसलिए कि वो आदमी जिसने मुझे उनके घर में पीटा और अभद्रता की, वो शर्तिया बेल पर आया है. सबको ये साफ़ संदेश है, महिलाओं को मारो पीटो, उसके बाद हम पहले गंदी ट्रोलिंग करवा देंगे, पीड़िता को पूरी तरह से बर्बाद करेंगे और कोर्ट में उस आदमी को बचाने के लिए देश के सबसे महंगे वकीलों की फ़ौज खड़ी कर देंगे! जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता है उनसे बहन बेटियों की इज़्ज़त की क्या उम्मीद रखनी। प्रभु सब देख रहे हैं, इंसाफ़ होकर रहेगा.
मुख्यमंत्री जी की पत्नी, जो मेरी पिटाई के दौरान घर पे ही थीं, उनको बड़ा “सुकून” महसूस हो रहा है।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 4, 2024
सुकून इसलिए कि वो आदमी जिसने मुझे उनके घर में पीटा और अभद्रता की, वो शर्तिया बेल पर आया है।
सबको ये साफ़ संदेश है, महिलाओं को मारो पीटो, उसके बाद हम पहले गंदी ट्रोलिंग करवा… pic.twitter.com/fQ9vNBpwz6
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कही थी ये बात
बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने कहा था कि जांच पूरी हो चुकी है और मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. 51 से ज्यादा लोगों की इस मामले में गवाही होनी है. ट्रायल पूरा होने में समय लगेगा. वह 100 दिन से हिरासत में जांच में बाधा पैदा नहीं कर सकते जो पहले से ही पूरी हो चुकी है. पुलिस ने गवाहों को प्रभावित करने का अंदेशा जताया तो अगर गवाहों को प्रभावित किया गया तो जमानत की रियायत वापस ले ली जाएगी.
क्या है मारपीट का पूरा मामला
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी. इसके बाद स्वाति मालीवाल 13 मई को उनसे मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंची थीं. स्वाति के पास अपॉइनमेंट नहीं था. उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया, लेकिन स्वाति ने सुरक्षाकर्मियों से बहस की और अंदर चली गईं. अरविंद केजरीवाल के कमरे की तरफ जाने लगीं तो बिभव कुमार ने रोका. स्वाति का आरोप है कि उसी दौरान बिभव ने उनके साथ मारपीट की.
जानें कौन हैं बिभव कुमार
बिहार के सासाराम के रहने वाले बिभव कुमार ने बीएचयू से पढ़ाई पूरी की है. वह 2015 में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के तौर पर नियुक्त किए गए, तब से वह उनके साथ ही हैं. अरविंद केजरीवाल के लिए भी बिभव कुमार खास रहे हैं. सुनीता केजरीवाल ने तो उनकी फोटो शेयर की है, जिससे अंदाजा लगा सकते हैं. इसके अलावा ईडी ने जब अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया था उस वक्त जेल में अरविंद केजरीवाल से छह लोग मिल सकते थे, जिनमें बिभव कुमार का नाम भी था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं