कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने बुधवार को संकेत दिया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) या प्रियंका गांधी वाद्रा में से कोई एक उत्तर प्रदेश की किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. एंटनी ने 'एशियानेट न्यूज' चैनल को एक साक्षात्कार में कहा, "आप अमेठी और रायबरेली को लेकर फैसले का इंतजार करें. अटकलें न लगाएं. गांधी परिवार का एक सदस्य उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेगा."
जब उनसे पूछा गया कि क्या रॉबर्ट वाद्रा उम्मीदवार होंगे, तो उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ऐसा नहीं होगा.
पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को गांधी परिवार पर पूरा भरोसा है.
एंटनी का यह बयान कभी गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा में देरी के बीच आया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले 8 अप्रैल को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश से प्रभारी अविनाश पांडेय ने अमेठी और रायबरेली सीट से अबतक प्रत्याशियों की घोषणा न किए जाने को लेकर कहा था कि इन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा सही वक्त आने पर की जाएगी.
बता दें कि देशभर में 19 अप्रैल से 7 चरणों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसके बाद 4 जून को नतीजों की घोषणा की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं