विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर सैनिकों की वीरता से बना सैन्य इतिहास का स्वर्ण अध्याय है: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को खत्म करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने सैनिकों की बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति की सराहना की.

ऑपरेशन सिंदूर सैनिकों की वीरता से बना सैन्य इतिहास का स्वर्ण अध्याय है: राजनाथ सिंह
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
NDTV
नई दिल्ली:

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये ऑपरेशन सैन्य इतिहास में एक स्वर्ण अध्याय जोड़ा है. हमारे सैनिकों के साहस और मजबूत इरादों ने इस ऑपरेशन को खास बना दिया. रक्षा मंत्री ऑपेरशन सिन्दूर के एक होने पर दिल्ली में आयोजित  ‘शौर्य संध्या ' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को खत्म करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने सैनिकों की बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति की सराहना की.उन्होंने कहा कि “नेशन फर्स्ट” और “सेवा पहले” की भावना सेना की पहचान है. देश मे यह परंपरा हजारों साल से चली आ रही है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का शौर्य हमारी नसों में बसता है. रामायण और महाभारत के समय से लेकर आज तक हमारे योद्धाओं ने वीरता दिखाई है. ऑपरेशन सिंदूर भी उसी परंपरा का हिस्सा है.राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना की ताकत सिर्फ युद्ध तक सीमित नहीं है. हमारे जवान हर संकट में लोगों की मदद करते हैं. भूकंप, बाढ़ या सुनामी जैसी आपदाओं में वे सबसे पहले पहुंचते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे सैनिक जब हथियार उठाते हैं, तो देश की रक्षा के लिए उठाते हैं.और जब हथियार रखते हैं, तो लोगों की सेवा में लग जाते हैं. वे जरूरतमंदों तक भोजन और दवाइयां पहुंचाते हैं.रक्षा मंत्री ने कहा कि यही भारतीय सेना की सबसे बड़ी पहचान है. युद्धभूमि हो या राहत कार्य, हर जगह सैनिकों ने अपना शौर्य दिखाया है. ‘शौर्य' कार्यक्रम में कला और वीरता का अनोखा संगम देखने को मिला.प्रसिद्ध कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी. अनूप जलोटा, कैलाश खेर, हर्षदीप कौर और मनोज मुंतशिर कार्यक्रम का हिस्सा बने.

रक्षा मंत्री ने कहा कि वीरता और कला एक-दूसरे के पूरक हैं . दोनों ही मानव भावनाओं की ताकत को दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि सेना के बैंड के गीत सैनिकों को एकजुट करते हैं.संगीत से व्यक्तिगत पहचान एक सामूहिक शक्ति में बदल जाती है. यह भावना सेना की परंपरा में गहराई से जुड़ी है.इस कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी शामिल हुए.सही मायने में यह कार्यक्रम सैनिकों के साहस, सेवा और समर्पण को सम्मान देने का प्रतीक बना.

यह भी पढ़ें: Coming Soon! गुनाहों का हश्र हर दफा मुकर्रर होगा... भारतीय सेना ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा मैसेज; VIDEO

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में दम दिखाने वाले S-400 की चौथी यूनिट जल्द मिलेगी, भारत का एयर डिफेंस होगा और मजबूत

लेखक के बारे में
img
राजीव रंजन
Editor - Defence & Political Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajnath Singh, Operation Sindoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com