विज्ञापन
This Article is From May 10, 2025

ऑपरेशन डे -4: 10 पॉइंट्स में जानें आखिर सेना ने रात में पाकिस्तान की गुस्ताखी का कैसे दिया जवाब

भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच विदेश मंत्रालय (MEA) और सेना की फिर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्‍तान लगातार उकसावे वाले कदम उठा रहे है

पाकिस्तान को दिया गया करारा जवाब... प्रेस ब्रीफिंग में MEA
नई दिल्ली:
  1. सेना ने इस प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान सेना पूरे पश्चिम मोर्चे पर आक्रामक हरकतें जारी रखी हैं. यूकैब ड्रोन, लॉन्ग रेंज वेपन और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर भारत के सैन्य ढांचे को निशाना बनाया. नियंत्रण रेखा पर भी ड्रोन घुसपैठ की गई. भारी हथियारों से गोलीबारी की गई.
  2. एलओसी पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए. सभी हमलों को नाकाम किया गया. 
  3. वायुसेना स्टेशन उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर, भुज, बठिंडा स्टेशन उपकरण और जवानों को हानि पहुंचाई. पाकिस्तान ने सुबह 1 बजकर 40 मिनट पर हाई स्पीड मिसाइल से पंजाब के एयरबेस स्टेशन पर दागने की कोशिश की. 
  4. पाकिस्तान ने श्रीनगर,अवंतीपुर और उधमपुर के वायुसेना अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर को निशान बनाया.
  5. पाकिस्तान ने दुष्प्रचार का इस्तेमाल किया. आदमपुर एस 400 प्रणाली, सूरतगढ़ और सिरसा के हवाई अड्डा, नगरोटा के ब्रह्मोस बेस, चंडीगढ़ के गोला बारूद सेंटर को नष्ट करने की अफवाहें फैलाई है. भारत इसे खारिज करता है.
  6. पाकिस्तान सेना के अग्रिम क्षेत्र में सेना की तैनाती बढ़ती दिख रही है. यह स्थिति को और भड़काने की कोशिश है. भारत ने अभी तक पूरे संयम के साथ पाकिस्तान की हरकतों का उपयुक्त जवाब दिया है. 
  7. भारत ने सुनियोजित हमले किया. रेडार साइट, हथियार भंडार  को चुनकर निशान बनाया गया. रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयारखान, शुकूर, चुनिया में पाक के सैन्य थिकानों पर एयर लॉन्च और लड़ाकू जेट पर प्रहार किए गए.
  8. पसूर रडार साइट और  सियालकोट का एविएशन बेस को भारतीय सेना ने टारगेट किया. इस कार्रवाई ने कम से कम कोलेट्र्ल डैमेज की क्षति सुनिश्चित की.
  9. पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया. ताकि वे अपनी गतिविधयां छिपा सकें. 

  10. भारत ने जवाबी कार्रवाई में छह जगह पर पाकिस्तान में हमला किया, चार एयरबेस को बनाया निशाना. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India And Pakistan, MEA Press Briefing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com