विज्ञापन

Coming Soon! गुनाहों का हश्र हर दफा मुकर्रर होगा... भारतीय सेना ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा मैसेज; VIDEO

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश दिया गया है.

Coming Soon! गुनाहों का हश्र हर दफा मुकर्रर होगा... भारतीय सेना ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा मैसेज; VIDEO
  • भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर महत्वपूर्ण संदेश दिया
  • ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को 22 मिनट में ध्वस्त किया गया था
  • यह ऑपरेशन लश्कर-ए-तैयबा के पहलगाम हमले के जवाब में किया गया था जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सेना ने बड़ा संदेश दिया है. ऑपरेशन सिंदूर को लोगो के नीचे सेना ने 'Continues..' यानी 'जारी' लिखा है. इसके अलावा एक शायरी भी लिखी है. इस शायरी में ही असली संदेश छिपा है. सेना ने लिखा है, 'कर्मों से ही जिंदगी स्वर्ग और नर्क बनती है, यहां हर गलत काम का अंजाम तय होता है. इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर में 22 मिनट में जिन आतंकी ठिकानों को तबाह किया था उनकी लिस्ट भी वीडियो में है.

सेना ने दिया 'Coming Soon' वाला संदेश

भारतीय सेना ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अमल से ज़िंदगी बनती है जन्नत भी, जहन्नुम भी, यहां गुनाहों का हश्र भी हर दफ़ा मुक़र्रर होता है." इस शायरी को उर्दू और अंग्रेजी में भी अनुवाद किया है.  इसके अलावा जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें ऑपरेशन सिंदूर की टाइमलाइन है. वीडियो में दर्शाया है कि कैसे 01.05 बजे से 01.27 बजे के बीच सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. जिन आतंकी अड्डों को निशाना बनाया उनकी लिस्ट भी जारी की है. इस लिस्ट में कोटली अब्बास, कोटली गुलपुर, महमूना जोया, सैय्यदा बिलाल, भींबर, सवाई नाला और सरजल शामिल हैं. वीडियो के लास्ट में सेना ने लिखा है- 'Coming Soon...'. इसको बड़ा संदेश माना जा रहा है.

कैसे 22 मिनट में पाकिस्तान में मचाई तबाही

इससे पहले सोमवार को भी सेना ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें बताया कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर ने महज 22 मिनट में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'दृढ़ संकल्प. स्पष्टता. मिशन पर पूरा ध्यान. न्याय मिला - त्वरित और सटीक. सबूत बहस नहीं करते - वे फैसला करते हैं.' इस पोस्ट में एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, '22 मिनट का घटनाक्रम और फिर उनकी कमान ध्वस्त हो गई.'

वहीं इससे पहले रविवार को भी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि 'सटीक लक्ष्य भेदना. आतंकवाद पर निशाना, स्थायी परिणाम.' इस पोस्ट के साथ '9 आतंकी शिविर नष्ट' और 'भारत नहीं भूलता' शीर्षक वाली एक तस्वीर भी थी, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए हमलों के दौरान एक कमांड सेंटर को दर्शाया गया था.

बता दें कि पहलगाम का जख्म और न्याय की हुंकार यह पूरा घटनाक्रम 22 अप्रैल 2025 की उस काली तारीख से जुड़ा है, जब पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटे 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या कर दी थी। इस घाव को भारत भूला नहीं है. वहीं, सेना ने चेतावनी देते हुए कहा था कि जब इंसानियत की हदें पार की जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है. इस हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने 6 और 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया. इसके तहत पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में स्थित लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के नौ आतंकी कैंपों को मिट्टी में मिला दिया गया था.

पहलगाम की बरसी से पहले, भारतीय सेना ने न्याय के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया और कड़ी चेतावनी जारी की कि "मानवता की सीमाओं" का कोई भी उल्लंघन निर्णायक प्रतिक्रिया को आमंत्रित करेगा. इससे पहले भारतीय सेना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कड़े शब्दों वाले पोस्ट में कहा, "जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है. न्याय मिल गया है. भारत एकजुट है." इस पोस्ट के साथ एक संदेश भी था जिसमें लिखा था, "कुछ सीमाएं कभी पार नहीं की जानी चाहिए,", जिसमें भारत का एक नक्शा दिखाया गया था जिस पर लाल 'सिंदूर' पाउडर से निशान लगाए गए थे, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादियों के खिलाफ सेना की निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक था.

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें; ऑपरेशन सिंदूर में दम दिखाने वाले S-400 की चौथी यूनिट जल्द मिलेगी, भारत का एयर डिफेंस होगा और मजबूत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com