विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2014

राहुल का एकमात्र परिचय उनकी पारिवारिक योग्यता है : भाजपा

हैदराबाद:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हालिया संवाददाता सम्मेलन में उनकी टिप्पणियों को लेकर निशाना साधते हुए भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि जब सिंह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए सुयोग्य बनाने की बात करते हैं तो उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष के परिचय के बारे में भी बताना चाहिए था।

वेंकैया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने (सिंह) राहुल गांधी की उच्च योग्यता के बारे में बात की। बेहतर होता कि वह पारिवारिक योग्यता के अलावा उनकी किसी अन्य उच्च योग्यता के बारे में बताते।

प्रधानमंत्री के फिर से पद संभालने की संभावना से इंकार करने की टिप्पणियों पर प्रकाश डालते हुए भाजपा नेता ने कहा कि देश की जनता आगामी चुनावों में कांग्रेस को संन्यास दिला देगी।

उन्होंने कहा कि डाक्टर मनमोहन सिंह द्वारा संन्यास की घोषणा की जरूरत नहीं थी क्योंकि जनता कांग्रेस पार्टी को संन्यास दिलाने के बारे में पहले ही फैसला कर चुकी है। पांच राज्यों में चुनावों का संदेश स्पष्ट है।

सिंह की इस टिप्पणी पर कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देश के लिए विनाशकारी होंगे, आपत्ति जताते हुए वेंकैया ने कहा, 'हां, नरेंद्र मोदी कांग्रेस पार्टी के लिए विनाशकारी होंगे। मनमोहन सिंह को सबसे भ्रष्ट सरकार के सबसे असरहीन, और कमजोर प्रधानमंत्री के तौर पर याद किया जाएगा जिन्होंने भारत को हर तरह से अंधेरे की ओर धकेल दिया।'

उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह नीत कांग्रेस सरकार ने कम विकास दर, तेज महंगाई और उत्पादन, कृषि, रोजगार सृजन में खराब स्थिति और पडोसी देशों के साथ खराब रिश्ते दिए।

वेंकैया ने कहा कि मोदी जनता में लोकप्रिय हैं क्योंकि लोग मानते हैं कि वह निर्णय करने वाले, गतिशील और विकासोन्मुखी हैं।

आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी की लोकसभा की 'अधिकतम' सीटों पर प्रत्याशी उतारने की योजना पर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर कोई असर नहीं होगा।

उन्होंने आप की सरकार के बारे में कहा कि आप को चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। राष्ट्रीय स्तर पर उनका कोई असर नहीं होगा क्योंकि राष्ट्रीय मुददे अलग हैं। दिल्ली एक शहर है, भले ही यह राज्य हो लेकिन इसका संयोजन अलग है। वहां भी भाजपा काफी आगे है। आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर आई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
राहुल का एकमात्र परिचय उनकी पारिवारिक योग्यता है : भाजपा
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com