बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) के एक करीबी सहयोगी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा इससे ‘‘अच्छी मिसाल कायम नहीं हुई है''.जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के वरिष्ठ नेता और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल को लेकर आए अदालत के फैसले के बाद उन्हें आयोग्य ठहराए जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी की अयोग्यता की खबर सुनकर मैं खुद अचंभित और आश्चर्यचकित हूं तथा बिहार और पूरे देश के लोग क्या महसूस कर रहे होंगे यह भी सभी को पता है.''
उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की प्रकिया आनन-फानन में कैसे अपनायी जा सकती है. कहीं कोई फैसला आता है तो उसकी स्वभाविक प्रक्रिया भी होती है और न्याय स्वभाविक लगना भी चाहिए.''चौधरी ने कहा कि कर्नाटक में किसी पुराने चुनावी भाषण को लेकर एक बड़े राजनेता को गुजरात की एक अदालत द्वारा सजा सुना दिया जाना, अपने आप में स्वभाविक नहीं दिखता है और आज आनन-फानन में लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दिया जाना पूरे देश को चकित कर देने वाली और आश्चर्य में डालने वाली घटना है. यह कोई बेहतर परंपरा या अच्छा संकेत नहीं है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि गांधी को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा साजिश के तहत फंसाया गया है.
तेज प्रताप ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा इसी तरह से अपने सभी विरोधियों को निशाना बनाती है. मेरा परिवार इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.'' यादव के पिता लालू प्रसाद एक दशक पहले चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए गए थे जबकि उनके छोटे भाई एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मामलों का सामना कर रहे हैं.
देश के पिछड़ा वर्ग से माफी मांगें राहुल : नित्यानंद राय
इस बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने एक बयान में कहा कि गांधी को अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को नीचा दिखाने वाले अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिसे कांग्रेस द्वारा हमेशा अपमानित किया गया जैसा कि इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम केसरी के साथ किया गया था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के गौरव हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस की जातिवादी मानसिकता गलत है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं