विज्ञापन

शहद न‍िकालते पत्थरों में फंसा सिर, नीचे बैठा था सांप, 8 घंटे बाद यूं जीती ज‍िंदगी की जंग

ओडिशा के नयागढ़ में शहद निकालने के दौरान एक नाबालिग का सिर पत्थर की दरार में फंस गया. 8 घंटे चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन और जहरीले सांप की मौजूदगी के बीच दमकल विभाग ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला.

शहद न‍िकालते पत्थरों में फंसा सिर, नीचे बैठा था सांप, 8 घंटे बाद यूं जीती ज‍िंदगी की जंग
नयागढ़: शहद निकालते समय पत्थर की दरार में फंसा नाबालिग का सिर, 8 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू
  • ओडिशा के नयागढ़ जिले में शिवा प्रधान नाम के नाबालिग का सिर पत्थर की संकरी दरार में फंस गया था
  • शिवा अपने चाचा के साथ जंगल में शहद निकालने गया था और सिर दरार में फंसने की घटना हुई थी
  • आठ घंटे चले जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकल और पुलिस की टीम ने बचाव कार्य किया

ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बुधवार को कनिपड़ा जंगल में शहद निकालने गए एक नाबालिग लड़के, शिवा प्रधान का सिर पत्थर की एक संकरी दरार में फंस गया. गनीमत रही कि 8 घंटे चले एक बेहद जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

कैसे फंसा सिर?

कनिपड़ा गांव का रहने वाला शिवा प्रधान अपने चाचा के साथ जंगल में शहद लेने गया था. जंगल के बीच एक पत्थर की दरार में शहद का छत्ता देखकर दोनों ने उसे निकालना शुरू किया. छत्ते का अधिकांश हिस्सा बाहर निकालने के बाद कुछ हिस्सा अंदर रह गया था, जहां हाथ नहीं पहुंच पा रहा था. उस बचे हुए शहद को निकालने के लालच में शिवा ने अपना सिर दरार के अंदर घुसा दिया. लेकिन दुर्भाग्यवश, उसका सिर पत्थर के बीच बुरी तरह फंस गया और लाख कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं निकल सका. 

odisha nayagarh minor boy head stuck in rock 

odisha nayagarh minor boy head stuck in rock 

8 घंटे का सांसें रोक देने वाला रेस्क्यू

शिवा के चाचा ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर उन्होंने तुरंत गांव वालों और परिजनों को सूचित किया. जल्द ही सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद ओडगांव और नयागढ़ से दमकल की दो टीमें और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं.

बचाव कार्य के दौरान टीम को तब बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जब शिवा के पास ही एक जहरीला सांप बैठा हुआ दिखाई दिया. स्थिति बेहद तनावपूर्ण थी, लेकिन दमकलकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने पहले शिवा का हौसला बढ़ाया और फिर आधुनिक उपकरणों की मदद से पत्थरों के बीच सावधानीपूर्वक रास्ता बनाया. 

8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

अंततः 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. रेस्क्यू के बाद तुरंत उसकी स्वास्थ्य जांच की गई और पूरी तरह ठीक होने पर उसे परिजनों को सौंप दिया गया. सुरक्षित वापसी पर शिवा के परिवार ने रेस्क्यू टीम और प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया है.   

ये भी पढ़ें: ओडिशा में खौफनाक वारदात: 3 साल की बेटी संग न्याय मांग रही भाभी को देवर ने टांगी से काटा, गर्भ में पल रहा था 4 माह का बच्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha News, Nayagarh Rescue, Minor Boy Head Stuck, Kanipada Forest, Honey Collection Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com