1291 रुपये की दाल मक्खनी, जिस होटल में रोहित-विराट रुके, वहां भारतीय डिशों के दाम चौंका देंगे
ऑकलैंड में टीम इंडिया के पहुंंचने से पहले ही बड़ी संख्या में भारतीय फैंस चहेते हीरो के साथ सेल्फी लेने के लिए इकट्ठा हो गए. देखते ही देखते होटल पुलमैन की रौनक कई गुना बढ़ गई
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के 4 अलग-अलग शहरों में मेजबानों के साथ 4 वनडे मैच खेलेगी
source: X
भारतीय टीम मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडेन पार्क में पहला वनडे खेल रही है, तो वहीं टीम शुभमन गिल और भारतीय सपोर्ट स्टॉफ शहर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित 5-स्टार लग्जरी होटल 'पुलमैन ऑकलैंड होटल एंड अपार्टमेंट्स' में ठहरी हुई है. ऑकलैंड में भारतीयों की तादाद अच्छी खासी है. और ये तमाम फैंस टीम इंडिया के होटल पहुंचने से काफी पहले से ही होटल पुलमैन के बाहर चेहते खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कुल मिलाकर टीम इंडिया के आने से होटल की रौनक एकदम ही कई गुना बढ़ गई है. वैसे यह पुलमैन होटल भारतीय पारंपरिक और खाना और व्यंजन भी तैयार करता है. अब यह तो आप जानते ही हैं कि भारतीय खाने और टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ियों की थाली में दाल एक कॉमन और पसंदीदा डिश है. चलिए आपको बताते हैं कि होटल पुलमैन में दाल मक्खनी के दाम क्या हैं.
टीम इंडिया के होटल में दाल और बाकी व्यंजनों के दाम
होटल पुलमैन के कुलिनरी मेन्यू और भारतीय रसोई सेवाओं में दालों का मूल्य निर्धारण काफी विशिष्ट है. पारंपरिक दाल मखनी, जिसे मक्खन और धीमी आंच पर पकाई गई काली उड़द की दाल से तैयार किया जाता है की कीमत ₹1,291 INR ($24.83 NZD) है. इसी प्रकार लहसुन, टमाटर और हरी मिर्च के तड़के से तैयार पीली दाल तड़का की कीमत भी ₹1,291 INR ($24.83 NZD) है. वहीं छोले और मसालों के मेल से बनने वाले चना मसाला की कीमत ₹1,066 ($20.51 NZD) है.
भारतीय डिश का नाम
डिटेल्स
कीमत (NZD में)
कीमत (INR में)
दाल मखनी
मक्खन व मसालों में पकी उड़द दाल
$24.83 NZD
₹1,291 INR
दाल तड़का
लहसुन-टमाटर तड़के वाली पीली दाल
$20.51 NZD
₹1,291 INR
चना मसाला
मसालेदार काबुली चने की करी
$41.00 NZD
₹1,066 INR
कीवी बटर चिकन करी
पुलमैन मेन्यू (चावल व रायता सहित)
$30.79 NZD
₹2,132 INR
ट्रेडिशनल बटर चिकन
750ml पोर्शन (बासमती चावल के साथ)
$28.59 NZD
₹1,601 INR
लैम्ब रोगन जोश
बोनलेस लैम्ब करी
$27.49 NZD
₹1,486 INR
चिकन टिक्का मसाला
तंदूरी चिकन ग्रेवी
$27.49 NZD
₹1,430 INR
इंडियन बैंक्वेट पैकेज
प्रति व्यक्ति बफेट डिनर
$155 - $215 NZD
₹8,060 - ₹11,180 INR
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फॉलो करे:
India, New Zealand, Shubman Singh Gill, Rohit Gurunath Sharma, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 11/04/2026 Nzin11042026271651, Cricket