ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने देश के संघीय ढांचे को ‘मजबूत और स्थायी' बनाने का संकल्प लिया है. यह बयान बनर्जी के तीन-दिवसीय ओडिशा दौरे के समापन पर दोनों मुख्यमंत्रियों की बहुप्रतीक्षित बैठक के बाद आया है. हालांकि, अटकलें यह भी हैं कि ये बैठक अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक विपक्षी मोर्चा बनाने की योजना का हिस्सा भी हो सकती है. इस समय एक तीसरे मोर्चे को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं. हैरानी की बात यह है कि इस विपक्षी मोर्चा में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है.
पटनायक के आवास ‘नवीन निवास' पर बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने देश के संघीय ढांचे को स्थायी और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है. कोई अन्य राजनीतिक चर्चा नहीं हुई." इसके बाद, बनर्जी ने कहा, "नवीन जी ने जो कहा, मैं उसका पुरजोर समर्थन करती हूं और इसकी सराहना करती हूं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नवीन पटनायक और ममता बनर्जी की बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया, "सीएम ममता बनर्जी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की. बंगाल और ओडिशा ने हमेशा एक विशेष संबंध, सहयोग और सम्मान साझा किया है. दोनों नेताओं के बीच इस बैठक ने दोनों राज्यों के बीच बंधन को और मजबूत किया है."
वहीं, नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दीदी से मिलना हमेशा खुशी की बात है. ओडिशा पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्य के लोगों के साथ एक विशेष बंधन साझा करता है. आशा है कि ओडिशा में उनका प्रवास सुखद और फलदायी रहा होगा."
हालांकि, अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह बैठक क्षेत्रीय दलों के साथ एक विपक्षी मोर्चा बनाने की बनर्जी की योजना का हिस्सा थी, जिसमें कांग्रेस शामिल न हो.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं