विज्ञापन

महिला को सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर जिंदा अस्पताल ले पहुंची, हिम्मत देख डॉक्टर भी हैरान!

ओडिशा के मलकानगिरी में सर्पदंश का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां मनिमा नायक नाम की महिला ने सांप के डसने के बाद हिम्मत दिखाते हुए उसे डिब्बे में बंद कर दिया और इलाज के लिए सांप के साथ ही अस्पताल पहुंच गई.

महिला को सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर जिंदा अस्पताल ले पहुंची, हिम्मत देख डॉक्टर भी हैरान!

ओडिशा के मलकानगिरी जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन इसके बाद महिला ने जो साहसिक कदम उठाया, उसकी हर जगह जमकर तारीफ हो रही है. आमतौर पर सांप के काटने के बाद लोग दहशत में आ जाते हैं और सुध-बुध खो बैठते हैं, लेकिन इस महिला ने सूझबूझ और असाधारण बहादुरी का परिचय दिया.

शाम के वक्त घर में हुआ हादसा

यह चौंकाने वाली घटना मलकानगिरी जिले के माथिली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कुरुमपाली गांव की है. यहां रहने वाली मनिमा नायक रोज की तरह शाम के समय अपने घर के कामकाज में व्यस्त थीं. इसी दौरान एक बेहद विषैले सांप ने उनके पैर में डस लिया. सांप के काटते ही मनिमा को तेज दर्द हुआ, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने तुरंत एक खाली प्लास्टिक का डिब्बा ढूंढा और अपनी जान की परवाह न करते हुए उस जहरीले सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया. 

odisha malkangiri woman bitten by snake brings live snake to hospital

odisha malkangiri woman bitten by snake brings live snake to hospital
Photo Credit: NDTV

जिंदा सांप के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन

जब मनिमा के परिजनों को इस सर्पदंश की जानकारी मिली, तो घर में हड़कंप मच गया. मनिमा की हालत धीरे-धीरे गंभीर हो रही थी. परिजनों ने बिना वक्त गंवाए 108 एम्बुलेंस को फोन किया और उन्हें उप-जिला अस्पताल ले जाने लगे. सबसे अनोखी और चौंकाने वाली बात यह रही कि एम्बुलेंस में महिला के साथ वह डिब्बा भी था, जिसमें जिंदा सांप बंद था. जब महिला इस हाल में अस्पताल पहुंची, तो वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी और डॉक्टर भी हैरान रह गए.

पहचान ताकि हो सके सटीक इलाज

जब डॉक्टरों और स्थानीय लोगों ने परिजनों से सांप को साथ लाने की वजह पूछी, तो उन्होंने बेहद व्यावहारिक जवाब दिया. परिजनों का कहना था कि अक्सर सांप काटने के मामलों में डॉक्टरों को यह समझ नहीं आता कि एंटी-वेनम किस प्रजाति के सांप का देना है. डॉक्टर सांप की सही पहचान कर मनिमा को सटीक उपचार और दवा दे सकें, इसीलिए वे सांप को भी साथ लेकर आए. फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है, और महिला की यह सूझबूझ पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: बुरहानपुर के सुपर स्पेशल केले की कहानी, जिसकी आज दुनिया हो रही दीवानी, जलगांव से बैलगाड़ी में आए थे बीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saap, Malkangiri, Snake Bite, Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com