विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2019

महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी BJD, नवीन पटनायक बोले- कांग्रेस-बीजेपी से समान दूरी बनाए रखेंगे

ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक (Naveen patnaik) ने साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी. 

महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी BJD, नवीन पटनायक बोले- कांग्रेस-बीजेपी से समान दूरी बनाए रखेंगे
नवीन पटनायक बोले-बीजेडी महागठबंधन में नहीं होगी शामिल
नई दिल्ली:

ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक (Naveen patnaik) ने साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी. बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि 'BJD महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी. पार्टी पहले की ही तरह कांग्रेस तथा BJP दोनों से बराबर दूरी बनाए रखेगी'. ऐसी खबरें थीं कि लोकसभा चुनाव में 'BJD महागठबंधन का हिस्सा हो सकती है, मगर नवीन पटनायक ने विपक्ष की कवायद को झटका दे दिया है. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को नवीन पटनायक ने कहा था कि विपक्षी दलों के महागठबंधन (Mahagathbandhan) में शामिल होने के विषय पर फैसला उनकी पार्टी बाद में करेगी क्योंकि उसे अपने निर्णय को ठोस रूप देने के लिए कुछ वक्त चाहिए.

मंगलवार को धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने की मांग को लेकर बीजद के धरना में भाग लेते हुए पटनायक ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2014 के अपने चुनाव घोषणा पत्र में इस बारे में वादा करने के बावजूद इस मांग की अनदेखी की. महागठबंधन में शामिल होने के बारे में उनकी पार्टी का रूख पूछे जाने पर नवीन पटनायक (Naveen patnaik) ने कहा, ‘‘हमें कुछ वक्त लगेगा और इस बारे में विचार करेंगे.''

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले के.चंद्रशेखर राव , कहा- 2019 में क्षेत्रीय दलों को एक होने की जरूरत

गौरतलब है कि भाजपा ने ओडिशा में अपना आधार बढ़ाने की कोशिश तेज कर दी है जहां 2014 के आम चुनाव में पार्टी ने 21 लोकसभा सीटों में मात्र एक पर जीत हासिल की थी. बीजद ने 20 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी. भगवा पार्टी राज्य में 2017 में हुए पंचायत चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद बीजद को वहां सत्ता से बेदखल करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है. 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को मिली जान से मारने की धमकी, 50 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी

दिलचस्प है कि पिछले साल अगस्त में राज्यसभा के उप सभापति के लिए हुए चुनाव में बीजद के नौ सांसदों ने राजग उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह के समर्थन में वोट डाला था.

VIDEO: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले के.चंद्रशेखर राव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naveen Patnaik, BJD Will Not Be Part Of Mahagathabandhan, Mahagathbandhan, Loksabha Election 2019, Congress, BJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com