विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2025

नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, 8 सफाई कर्मियों की दर्दनाक मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई के काम में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई.

नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, 8 सफाई कर्मियों की दर्दनाक मौत
अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी.
नूंह:

हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है. हादसे के बाद 6 सफाई कर्मचारियों की मौत की सूचना आई थी. लेकिन अब से थोड़ी देर पहले यह अपडेट आया कि इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुई दो महिला सफाई कर्मचारियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. ऐसे में इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. जबकि 3 अभी भी जख्मी है. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.  

माूलम हो कि थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई के काम में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए.  

अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इन्‍हें बचने का मौका ही नहीं मिला. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना इतनी भयावह थी कि इसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा. प्रशासन ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल को खाली कराया. घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nuh Accident, Delhi Mumbai Expressway Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com