विज्ञापन

दिल्ली के बाहर भी बढ़ने लगा विरोध, नागपुर में भी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जुटी भीड़; एक ही मांग

जंतर-मंतर से संसद के लिए निकले युवाओं को बड़ी संख्या में बीच में ही रोका गया है. इसके लिए पुलिस को थोड़ा बल प्रयोग भी करना पड़ा है. इस बीच सपा, आम आदमी पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने पुलिस के ऐक्शन का विरोध किया है,

दिल्ली के बाहर भी बढ़ने लगा विरोध, नागपुर में भी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जुटी भीड़; एक ही मांग
  • दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन दूसरे शहरों में भी बढ़ रहा है और नागपुर में समर्थन मिला है
  • नागपुर में सैकड़ों ने कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की
  • प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर भाजपा सरकार और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की आलोचना की
नागपुर:

दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन दूसरे शहरों में भी विस्तार लेता दिख रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले हो रहे प्रदर्शन को नागपुर में भी समर्थन मिला है. सोमवार को यहां सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और सोनम वांगचुक का समर्थन किया. इन लोगों की मांग थी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. दिल्ली में सैकड़ों युवाओं की भीड़ सड़कों पर उतरी है. इन लोगों का कहना है कि पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. इस मुद्दे के अलावा भी कई ऐसे मसले हैं, जिन्हें लेकर जनता के बीच नाराजगी है. 

यही कारण है कि नागपुर में भी सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में नारे लगाए. इन लोगों का कहना था कि देश में पेपर लीक, बेरोजगारी समेत कई मसले चिंता का विषय हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाजपा सरकार में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना चाहिए। इसके अलावा जंतर मंतर से सोनम वांगचुक को जबरन उठाने और उन्हें अस्पताल ले जाने का भी विरोध किया गया है. सरकार के खिलाफ नारे लगाने वाले लोगों में युवाओं के अलावा बुजुर्ग भी शामिल हैं. इन लोगों को कहा कि जिस तरह संसद मार्च पर निकले युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया है, वह गलत है. हम इसका विरोध करते हैं.  

पढ़ें: NTA दफ्तर में घुसे CJP प्रदर्शनकारी, संसद के चारों ओर पुलिस का पहरा, अमित शाह-धर्मेंद्र प्रधान की बैठक
 

बता दें कि जंतर-मंतर से संसद के लिए निकले युवाओं को बड़ी संख्या में बीच में ही रोका गया है. इसके लिए पुलिस को थोड़ा बल प्रयोग भी करना पड़ा है. इस बीच सपा, आम आदमी पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने पुलिस के ऐक्शन का विरोध किया है. इन लोगों का कहना है कि सरकार बल प्रयोग से हमें नहीं रोक सकती. यदि सरकार को कोई कदम उठाना है तो उसे धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही पड़ेगा. बता दें कि समाजवादी पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने डिंपल यादव समेत समाज के कई प्रमुख लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन लोगों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India News, India News Hindi, Delhi Protest Crackdown, Delhi Protest News, Delhi Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com