- राजधानी दिल्ली में हुई बारिश
- बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन
- पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी
उत्तर भारत (North India Weather) में जारी शीतलहर के बीच शनिवार को अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई. आज (रविवार) तड़के राजधानी दिल्ली (Delhi Rain) में भी बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई. दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह भी हल्की बारिश हुई थी जबकि बादल छाए रहने के चलते न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस हो गया था. वहीं, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी.
राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में ‘‘मध्यम'' स्तर के कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 201 मीटर रह गई. IMD के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत पर शुरू हो गया है. पालम में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. रिज, आयानगर और लोधी रोड में बूंदाबांदी हुई है.'' पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
#WATCH I Delhi: Rain lashes parts of the national capital; visuals from near Barakhamba Road pic.twitter.com/hMjERKdvCX
— ANI (@ANI) January 3, 2021
इस बीच, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बर्फबारी को लेकर मौसम का 'येलो अलर्ट' जारी किया है. शिमला के मौसम केद्र ने तीन से पांच जनवरी और आठ जनवरी को राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही मौसम केंद्र ने पांच जनवरी के लिए मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर 'येलो' मौसम चेतावनी जारी की है, जबकि तीन से पांच जनवरी के बीच मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी दी है.
Winter Health Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 4 बेहतरीन चीजें!
उल्लेखनीय है कि मौसम की गंभीरता' के अनुसार रंगों के जरिए चेतावनी जारी की जाती है, जिनमें 'येलो' सबसे कम खतरनाक की श्रेणी में आती है. शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऊंचे इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है जबकि कुछ भागों में हल्की बारिश भी हुई. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में अधिकमत तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है. सिंह ने बताया कि मनाली, कुफरी और डल्हौजी में अधिकतम तापमान क्रमश: 1.4, 2.6 और 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
भीषण ठंड में बढ़ते प्रदूषण से बिगड़ सकती है कोरोना के मरीजों की सेहत
उधर, उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में रहे. आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जबर्दस्त शीतलहर चली और कई क्षेत्र घने कोहरे के प्रभाव में रहे. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सुल्तानपुर में 5.2, बांदा में 5.0, बाराबंकी में 4.0 और मुज़फ़्फरनगर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
कश्मीर में भीषण ठंड, श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री नीचे पहुंचा
राज्य में बरेली सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश की संभावना है जबकि चार और पांच जनवरी को घने कोहरे का प्रभाव रह सकता है. वहीं, पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी मौसम सर्द बना रहा, हरियाणा के हिसार में तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोनों ही राज्यों के कई हिस्सों में रातभर बारिश हुई. चंडीगढ़ में 0.6 मिमी, अंबाला में दो मिमी, करनाल में 2.8 मिमी, सिरसा में 0.6 मिमी, लुधियाना में 0.4 मिमी, पटियाला में 0.4 मिमी और हलवाड़ा में पांच मिमी बरसात हुई.
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिसार में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
VIDEO: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच बेघरों की मदद को आगे आईं संस्थाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं