विज्ञापन
This Article is From May 01, 2020

मेट्रो शहरों में गैर सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर भरवाना हुआ सस्ता, 192 रुपये की भारी कटौती

देश के सभी मेट्रो शहरों में गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दामों में 192 रुपये की भारी कटौती की गई है. यह कटौती लगातार तीसरे महीने की गई है.

मेट्रो शहरों में गैर सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर भरवाना हुआ सस्ता, 192 रुपये की भारी कटौती
गैर सब्सिडी LPG की दामों में कटौती
नई दिल्ली:

देश के सभी मेट्रो शहरों में गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दामों में 192 रुपये की भारी कटौती की गई है. यह कटौती लगातार तीसरे महीने की गई है. नए दरें 1 मई से लागू हो जाएंगी. नई दरों के ऐलान के बाद अब गैर सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के दामों में दिल्ली 162.50 रुपये, मुंबई में 135.50 रुपये की कटौती हो जाएगी. ये सभी दाम 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के हैं. ये आंकड़े इंडियन ऑयल ने अपनी वेबसाइट में डालें हैं.

इन नई दरों के ऐलान के साथ आज से ही दिल्ली में उपभोक्ताओं को गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए 581.50 और मुंबई में 579  रुपये देने होंगे. अभी तक ये इनकी कीमत दिल्ली 744 रुपये और मुंबई में 714.50 थी.

वहीं कोलकाता में 190 और चेन्नई में 192 रुपये की कटौती की गई है. इसके साथ ही कोलकात में इसकी कीमत 584.50 रुपये और चेन्नई में 584.50 रुपये होगी. बीते दो महीनों में की गई दामों कटौती को जोड़ दें तो दिल्ली में अब तक 277 रुपये की कटौती की जा चुकी है. आपको बता दें कि जिन लोगों ने एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन ले रखा है उन्हें सरकार की ओर से साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाले दिए जाते हैं. उन सिलेंडरों के दामों में कोई कटौती नहीं की गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Price, LPG Rate, LPG Cylinder, LPG Cylinder Price, LPG Cylinder Rate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com