लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई. राष्ट्रपति की ओर से चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा अधिसूचना जारी किये जाने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई. 19 अप्रैल पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख है.
चुनाव आयोग ने कहा कि मध्य प्रदेश के बैतूल निर्वाचन क्षेत्र में "स्थगित" मतदान के लिए अलग से एक और अधिसूचना जारी की गई थी. बसपा के उम्मीदवार की मृत्यु के बाद बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव "स्थगित" कर दिया गया था. यदि किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य पार्टी के उम्मीदवार की चुनाव से पहले मृत्यु हो जाती है, तो पार्टी को नए उम्मीदवार की पहचान करने और मैदान में उतारने की अनुमति देने के लिए चुनाव स्थगित कर दिया जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बैतूल सीट पर पहले दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना था. तीसरे चरण में शामिल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं. 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 19 अप्रैल को शुरू होगा और 1 जून को समाप्त होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
ये भी पढ़ें : राजस्थान : मानवेंद्र सिंह जसोल आज भारतीय जनता पार्टी में हो सकते हैं शामिल
ये भी पढ़ें : भारतीय सेना ने 17000 फुट की ऊंचाई पर दिखाई ताकत, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में दागी 'एंटी टैंक गाइडेंस मिसाइल'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं