विज्ञापन

7000 पुलिसकर्मी, 300 CCTV कैमरों से निगरानी, जानें नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर क्या-क्या तैयारी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती और 300 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक प्रतिबंध भी लागू रहेंगे.

7000 पुलिसकर्मी, 300 CCTV कैमरों से निगरानी, जानें नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर क्या-क्या तैयारी
पीएम मोदी कल करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन
  • नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में सुरक्षा के लिए सात हजार पुलिसकर्मी और तीन सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
  • पीएम मोदी शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और कार्यक्रम स्थल पर आधे घंटे तक रहेंगे
  • उद्घाटन के दौरान जेवर एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन देने वाले किसानों को विशेष सम्मान दिया जाएगा
ग्रेटर नोएडा:

गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं. एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह में सुरक्षा के लिए 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, तो वहीं, 300 सीसीटीवी के जरिए पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी. वहीं, शनिवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं. इस दौरान, वे एयरपोर्ट की तैयारियों का निरीक्षण और समीक्षा बैठक करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के बारे में स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुबह 10.30 बजे तक जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचने की सूचना है. इसके बाद वे हैलीपेड से सीधे टर्मिनल बिल्डिंग में आएंगे और निरीक्षण करेंगे. इसमें तकरीबन 20 मिनट का समय लगेगा. पीएम मोदी करीब 11.30 बजे से 12 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जो टर्मिनल के पास बनाया गया है. विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण में जिन किसानों की जमीनें गई हैं, वे कार्यक्रम में मंच के सामने बैठेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : Noida International Airport: दिल्ली से कैसे पहुंच पाएंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? जान लें पूरा रूट

उद्घाटन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

कार्यक्रम की तैयारियों की जायजा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा, "यह राज्य के लोगों का सौभाग्य है कि शनिवार को गौतम बुद्ध नगर जिले में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है. सिर्फ गौतम बुद्ध नगर के निवासी ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों के लोग कार्यक्रम में आने के लिए उत्सुक हैं. भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रम के आयोजन में लगे हैं." राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह पूरा करते हैं. जिसका शिलान्यास पीएम मोदी करते हैं, उसका उद्घाटन भी वही करते हैं."

पहले चरण का उद्घाटन, आगे और विस्तार की योजना

उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है और शनिवार को सिर्फ पहले चरण का उद्घाटन होगा। सारे चरण पूरे होने के बाद यह एयरपोर्ट एक विशाल रूप लेगा. इसका लाभ हरियाणा के लोगों को भी मिलेगा. पीएम मोदी के आगमन पर ग्रेटर नोएडा और जेवर समेत आसपास क्षेत्र के लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं. उद्घाटन समारोह में 2500 बसों के माध्यम से लोग पहुंचेंगे. स्थानीय लोगों ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कब शुरू होगी टिकट बुकिंग, पहले चरण में इन रूट्स पर शुरू होंगी उड़ान सेवाएं

किसानों और स्थानीय लोगों ने बताया विकास की बड़ी उम्मीद

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले चंद्रपाल प्रधान ने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण के विषय में क्षेत्र के किसानों की बहुत बड़ी भूमिका रही है. इस एयरपोर्ट के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की नई धारा बहेगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा. वहीं, अमित राठी ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है, जहां-जहां एयरपोर्ट बने हैं, उस क्षेत्र ने अलग स्तर पर विकास किए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida International Airport, Jewar Airport Inauguration, Noida Airport Security Arrangements, 7000 Police Deployment, 300 CCTV Surveillance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com