विज्ञापन

हाथ जोड़ा, ताली बजाई.. पीएम नरेंद्र मोदी ने PMO से कुछ यूं किया रामलला के सूर्यतिलक के दर्शन

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने कार्यालय से रामलला के दर्शन किए. अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणों के पड़ते ही पीएम ने हाथ जोड़ लिए.

हाथ जोड़ा, ताली बजाई.. पीएम नरेंद्र मोदी ने PMO से कुछ यूं किया रामलला के सूर्यतिलक के दर्शन
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने कार्यालय से रामलला के सूर्यतिलक के दर्शन किए
  • जैसे ही सूर्य की किरणें भगवान राम के मस्तक पर पड़ीं, पीएम मोदी ने हाथ जोड़ लिए
  • गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर में आज लाखों श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए
नई दिल्ली:

अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर आज राम मंदिर में भव्य आयोजन हुआ है. जैसे ही दोपहर के 12 बजे सूर्य की किरणें सीधे भगवान राम की मस्तक पर चमकने लगी. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएमओ से रामलला के सूर्यतिलक के दर्शन किए. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में से सीधे रामलला के सूर्यतिलक का दर्शन किया. तस्वीरों में जैसे ही सूर्यतिलक शुरू होता है पीएम मोदी ताली बजाते हुए दिख रहे हैं. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने ही राम मंदिर का उद्घाटन किया था. 

राम मंदिर में रामलला का सूर्यतिलक

राम मंदिर में रामलला का सूर्यतिलक

जैसे ही सूर्यतिलक भगवान राम के मस्तक पर आया, पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम किया. गौरतलब है कि अयोध्या में आज रामनवमी के अवसर पर भव्य तैयारियां की गई हैं. 

राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें

राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें

रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. लाखों भक्तों ने रामनवमी के इस पुण्य अवसर पर रामलला के दर्शन किए. भक्तों को कोई असुविधा न हो इसके लिए यूपी प्रशासन कल से ही तैयारी में जुटा था. 
 

लेखक के बारे में
img
अखिलेश शर्मा
Executive Editor, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Navami, RAM MANDIR AYODHYA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com