तलाक से पहले ब्रेकअप पार्टी करने पहुंचे एक पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया. इस हमले में पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई है. जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 44 में रहने वाले उस्मान की अपनी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी. बात तलाक तक पहुंच गई थी. भाई दूज के दिन उस्मान अपनी पत्नी के साथ सेक्टर 18 के देवकीनंदन रेस्टोरेंट में आया था. ये दोनों तलाक से पहले ब्रेकअप पार्टी के लिए मिलने आए थे.
बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया. गुस्से में आकर उस्मान ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसके बाद चाकू से वार कर दिया. इस हमले में महिला को गंभीर चोट आई हैं. सूचना मिलने पर कोतवाली 20 पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया. साथ ही मेडिकल करवाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी उस्मान गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को बीएनएस 18A के तहत गिरफ्तार किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महिला पर कैंची से किया हमला
एक अन्य घटना में कोतवाली 49 क्षेत्र में स्थित बडोला गांव में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला पर कैंची से वार कर उसे घायल कर दिया. हमला करके आरोपी मौके से फरार हो गया. महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.
Video : Lawrence Bishnoi के भाई Anmol Bishnoi पर गुरुग्राम में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं