विज्ञापन

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, कालिंदी कुंज, ओखला से DND तक गुड न्यूज

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनने से इस रूट पर हर दिन आने-जाने वाले हजारों लोगों को ट्रैफिक से बड़ी निजात मिलेगी. कनेक्टिविटी की दिशा में ये कदम अहम माना जा रहा है.

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, कालिंदी कुंज, ओखला से DND तक गुड न्यूज
कालिंदी कुंज से नया एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव. (सांकेतिक फोटो)
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव है
  • एक्सप्रेसवे सेक्टर 94 से शुरू होकर चाई-4 तक जाएगा. यमुना एक्सप्रेसवे तक करीब 31 किलोमीटर लंबा होगा
  • एक्सप्रेसवे 8 लेन का होगा और तीन जगहों पर रोटरी बनाकर ट्रैफिक जाम से राहत दी जाएगी

Expressway News: दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक से राहत दिलाने का प्लान सरकार ने तैयार कर लिया है. जल्द ही एक नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. ये एलिवेटेड एक्सप्रेसवे नोएडा के सेक्टर-94 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के चाई-4 तक जाएगा. ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए एलिवेटेड पर तीन जगहों पर रोटरी बनाई जाएगी. इस 31 किमी. लंबे एक्सप्रेसवे के लिए जल्द ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा.

ट्रैफिक से छुटकारा पाने का वैकल्पिक रास्ता

हालांकि अब तक NHAI ने नोएडा अथॉरिटी को इसे लेकर डीपीआर नहीं सौंपा है. ये काम भी जल्द शुरू होगा. दरअसल 31 किमी. लंबे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे को NHAI बनाने जा रहा है. फिलहाल नोएडा और दिल्ली के कालिंदी कुंज से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे ही मुख्य रास्ता है. यहां पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है. ट्रैफिक को देखते हुए एक वैकल्पिक रास्ता बनाने का प्रस्ताव है.

NHAI के सलाहकार सरबजीत सिंह राणा ने बैठक में कहा कि जल्द ही वे इस परियोजना की DPR  नोएडा अथॉरिटी को सौंपेंगे. इसके लिए वे एक बार पूरे एलाइनमेंट रूट का सर्वे भी करेंगे. 

नोएडा की इन जगहों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

ये एलिवेटेड एक्सप्रेसवे डीएनडी-कालिंदी कुंज से शुरू होगा. हिंडन-यमुना डूब क्षेत्र होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे तक यमुना मार्जिनल बांध रोड के साथ जाएगा. प्रोजेक्ट का संभावित एलाइनमेंट नोएडा पुश्ता के पास से गुजरने की उम्मीद है, यही वजह है कि बैठक में जमीन समेत अन्य तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा हुई. 

कितने लेन का होगा एलिवेडेट एक्सप्रेसवे?

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, एलिवेडेट एक्सप्रेसवे की लंबाई 31 किमी. की होगी. इस पर तीन जगहों पर ट्रैफिक के लिए जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया है. एक्सप्रेसवे 8 लेन का होगा. इसके लिए जममीन को चिन्हित किया जा रहा है. जल्द ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट कैयार करके NHAI के सामने पेश की जाएगी. इस एक्सप्रसेवे के बनने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वालों को ट्रैफिक से बड़ी निजात मिलेगी.

  • कालिंदी कुंज,ओखला बैराज के पास सेक्टर 94 से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 150 तक जाएगा
  •  यह रूट यमुना के किनारे-किनारे बनेगा
  • पहले से बिजी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समान ही हाई-स्पीड कॉरिडोर बनेगा
  • एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 30–31 किमी
  • इससे ट्रैफिर कम होगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी

नोएडा अथॉरिटी की बैठक में एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव

नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट पर चर्चा हुई. इस बैठक में यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ राजेश कुमार, ग्रेटर नोएडा से महाप्रबंधक नियोजन लीनू सहगल और कंचन वर्मा, NHAI  के मैनेजर रजत कुमार श्रीवास्तव, NHAI के सलाहकार सरबजीत सिंह राणा, नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर निशांत सहगल और यूपी सिचाईं विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- Yamuna Expressway के लिए जमीन देने वाले किसानों को मिला बड़ा तोहफा, अब जेवर तक कर सकेंगे फ्री यात्रा

ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे जमीन की कीमतों में भारी उछाल, निवेशकों की पहली पसंद बने ये शहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Greater Noida Expressway, Noida Greater Noida Connectivity, Kalindi Kunj Traffic, Noida Authority, Yamuna Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com