विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2025

नोएडा के डीसीपी के लखनऊ वाले घर में चोरी, लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार

अब पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है. पुलिस सभी चोरों से पूछताछ कर रही है. साथ ही इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है. चोरी की इस घटना से पुलिस विभाग को भी भारी झटका लगा है.

नोएडा के डीसीपी के लखनऊ वाले घर में चोरी, लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार
  • नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के लखनऊ स्थित घर में चोरी की घटना हुई है.
  • चोर घर के पीछे की खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों रुपये के सामान लेकर फरार हो गए हैं.
  • चोरी की वारदात में नकदी, चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम और बाथरूम की टोटियां भी चोरी हुई हैं.
लखनऊ:

यूपी की राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वो एक आईपीएस अधिकारी की घर में चोरी कर ली. नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के घर में चोरी की वारदात हुई है. चोर घर के पीछे से ग्रिल काटकर घुसे और लाखों का माल लेकर फरार हो गए. 

बताया जा रहा है कि चूंकि IPS अधिकारी यमुना प्रसाद वर्तमान में नोएडा में DCP के पद पर तैनात हैं. ऐसे में उनका लखनऊ का यह आवास पिछले काफी समय से खाली था. घर की देखभाल उनके रिश्तेदार असित सिद्धार्थ कर रहे थे. 22 सितंबर को असित जब घर पहुंचे तो बिजली नहीं थी, लेकिन उन्हें कुछ भी असामान्य नहीं लगा. 

कब हुई चोरी

अगले दिन, 23 सितंबर को जब बिजली विभाग की टीम आई और दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए. कमरा अस्त-व्यस्त था. बाथरूम की टोटियां भी गायब थीं. चोरों ने पीछे की खिड़की की ग्रिल काटकर घर में एंट्री की थी. पूरे घर के कमरे और अलमारियां बिखरी पड़ी थीं. ऐसा लग रहा था कि चोरों ने तसल्ली से एक-एक कोने की तलाशी ली है. घर से नकदी, चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम चोर ले गए. चौंकाने वाली बात यह है कि बाथरूम की टोटियां तक चोरी कर ली गईं.

अब पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है. पुलिस सभी चोरों से पूछताछ कर रही है. साथ ही इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है. चोरी की इस घटना से पुलिस विभाग को भी भारी झटका लगा है. विभाग के अधिकारी में चोरी होने से पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हुई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Dcp Yamuna Prasad, Theft At Noida Dcp Home, Noida Dcp Lucknow Home Theft, Noida Dcp K Gher Chori, Dcp Yanmuna Prasad K Gher Chori
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com