नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के लखनऊ स्थित घर में चोरी की घटना हुई है. चोर घर के पीछे की खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों रुपये के सामान लेकर फरार हो गए हैं. चोरी की वारदात में नकदी, चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम और बाथरूम की टोटियां भी चोरी हुई हैं.