विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2017

अनुपम खेर ने राहुल गांधी से कहा, 'आपसे ज्यादा किसी ने भी मनमोहन सिंह की बेइज्जती नहीं की'

Also Read in
अनुपम खेर ने राहुल गांधी से कहा, 'आपसे ज्यादा किसी ने भी मनमोहन सिंह की बेइज्जती नहीं की'
  • संवाददाता सम्मेलन में अध्यादेश फाड़ना याद है- खेर ने राहुल को याद दिलाया
  • दरअसल, राहुल गांधी की टिप्पणी खेर को नागवार गुजरी है.
  • अनुपम खेर की पत्नी एवं अदाकारा किरन खेर भाजपा सांसद हैं.
मुंबई: मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सबसे ज्यादा बेइज्जत किया है.

खेर ने ट्वीट किया, 'माफ कीजिएगा, आपसे ज्यादा किसी ने भी (पूर्व) प्रधानमंत्री की बेइज्जती नहीं की है. संवाददाता सम्मेलन में अध्यादेश फाड़ना याद है'. सिंह पर पीएम नरेन्द्र मोदी के 'रेनकोट' संबंधी तंज की राहुल ने आलोचना की है, जिस पर खेर का यह बयान आया है.

दरअसल, राहुल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया गया, 'जब एक प्रधानमंत्री अपने पूर्वाधिकारी की खिल्ली उड़ाने के निचले स्तर तक खुद को ले जाते हैं, तब वह संसद और राष्ट्र की गरिमा को चोट पहुंचाते हैं'. राहुल गांधी की टिप्पणी खेर को नागवार गुजरी, जिनकी पत्नी एवं अदाकारा किरन खेर भाजपा सांसद हैं.

गौरतलब है कि मोदी ने कहा था कि किसी को भी 'रेनकोट पहनकर नहाने की कला' मनमोहन सिंह से सीखना चाहिए, क्योंकि उनके शासनकाल के दौरान कई सारे घोटाले होने के बावजूद उन पर एक भी दाग नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अनुपम खेर, राहुल गांधी, पीएम नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, कांग्रेस, Anupam Kher, Rahul Gandhi, PM Narendra Modi, Manmohan Singh, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com