विज्ञापन

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, लोग अफवाहों पर खरीदारी ना करेंः पेट्रोलियम मंत्रालय

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, "सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं... LPG के संबंध में मैं यह कहना चाहूंगी कि यह हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है. फिर भी इस स्थिति के बावजूद हमारे 25,000 वितरकों में से किसी के भी यहां स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, लोग अफवाहों पर खरीदारी ना करेंः पेट्रोलियम मंत्रालय
पश्चिम एशिया के तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की किल्लत कथित चर्चा पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने पूरी जानकारी दी है.
  • भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, सभी पंपों पर ईंधन उपलब्ध है.
  • LPG की आपूर्ति में कुछ चिंताएं हैं, लेकिन वितरकों में कहीं भी सिलेंडर स्टॉक खत्म होने की सूचना नहीं मिली है.
  • रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार भी मौजूद है.
नई दिल्ली:

ईरान की अमेरिका और इजरायल से चल रही जंग के बीच भारत में LPG गैस और पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा है. कई जगहों से एलपीजी गैस की किल्लत की खबरें सामने आई हैं. सिलेंडर की कालाबाजारी की बातें भी सामने आई हैं. इस बीच शुक्रवार को भारत सरकार के अधिकारियों ने अंतर मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, "सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं."

LPG हमारे लिए चिंता का विषय, लेकिन स्टॉक खत्म होने की नहीं मिली रिपोर्टः सुजाता शर्मा

संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने LPG के संबंध में कहा,  LPG के संबंध में मैं यह कहना चाहूंगी कि यह हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है. फिर भी इस स्थिति के बावजूद हमारे 25,000 वितरकों में से किसी के भी यहां स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. मैं सभी नागरिकों से अपील करना चाहूंगी कि वे अफ़वाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी करने से बचें."

Latest and Breaking News on NDTV


रिफाइनरियों के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, "जहां तक ​​कच्चे तेल की बात है, हमारे पास 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है. हम पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं इसलिए, भारत में इन ईंधनों को आयात करने की कोई आवश्यकता नहीं है. हमारी सभी रिफाइनरियां इस समय 100% क्षमता या उससे भी अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं. रिफाइनरियों के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है, और इसके अलावा इसकी आपूर्ति भी लगातार बनी हुई है.

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने आगे कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) और CNG (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति बिना किसी रुकावट या कटौती के सुनिश्चित की जा रही है. इस स्थिति को देखते हुए घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है.

कमर्शियल कंज्यूमर PNG कनेक्शन के लिए डीलर से करें संपर्क

उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रमुख शहरी शहरों और केंद्रों में रहने वाले उन व्यावसायिक उपभोक्ताओं के संबंध में-जिनमें से कई लोग इस समय LPG आपूर्ति पर अपनी निर्भरता के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं-भारत सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. हम ऐसे सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि PNG कनेक्शन प्राप्त करने के लिए वे अपने स्थानीय CGD (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) नेटवर्क प्रदाता या अपने अधिकृत डीलर से संपर्क करें."

यह भी पढ़ें - भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, विदेश मंत्रालय ने बताया PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से क्या बात की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran War, Petrol-diesel Crisis, LPG Crisis, LPG Crisis In India, Iran War Effect On India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com