भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, सभी पंपों पर ईंधन उपलब्ध है. LPG की आपूर्ति में कुछ चिंताएं हैं, लेकिन वितरकों में कहीं भी सिलेंडर स्टॉक खत्म होने की सूचना नहीं मिली है. रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार भी मौजूद है.