कोझिकोड (केरल): केरल सरकार ने सोमवार को बताया कि राज्य में 16 सितंबर से निपाह वायरस के संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. वहीं संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 61 लोगों के नमूने की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य में संक्रमण की दूसरी लहर है या नहीं इसकी पुष्टि करने के लिए आनुवंशिक अनुक्रमण (जीनोम में परिवर्तन) के परिणाम आज (सोमवार) शाम या फिर कल (मंगलवार) तक उपलब्ध हो पाएंगे.
मंत्री ने बताया कि इस बीच केंद्रीय दल जमीनी स्तर पर उतरकर सभी संबंधित जगहों पर सर्वेक्षण कर रहे हैं. उन्होंने बताया, ''उनमें से एक दल आज (सोमवार)वापस जा सकता है.'' राज्य में निपाह संक्रमण का अंतिम मामला 15 सितंबर को दर्ज किया गया था.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मंत्री ने रविवार को कहा था कि फिलहाल हालात काबू में हैं. जॉर्ज ने यह भी बताया कि नौ साल के एक बच्चे सहित चार संक्रमित लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और बच्चे को फिलहाल वेंटिलेटर से हटा दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि 36 चमगादड़ों के नमूने पुणे स्थित 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी' भेजे गए हैं ताकि स्तनधारियों में संक्रमण की मौजूदगी का पता लगाया जा सके.
उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 1233 लोगों का पता लगाया गया और उनमें से 352 उच्च जोखिम वाली श्रेणी में हैं. मंत्री ने यह भी बताया कि निपाह का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और संक्रमण को फैलने से रोकने व पृथकवास में रखने जैसे उपाय पिछले संक्रमित मामले की पुष्टि से 42 दिनों तक लागू रहेंगे.
ये भी पढ़ें:-
73 साल के हुए पीएम मोदी, पिछले 5 साल में ऐसे मनाया अपना जन्मदिन
"आर्टिकल 370, जीएसटी, वन रैंक-वन पेंशन": PM मोदी ने संसद में पास प्रमुख बिलों का किया जिक्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं