अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के प्लेन के बाद बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान को लेकर कई सवार खड़े किए जा रहे हैं. लेकिन मंगलवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान को सुरक्षा मानकों के अनुरुप माना है. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की जांच की जा रही है. डीजीसीए की जांच में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में कोई बड़ी सुरक्षा चिंता की बात सामने नहीं आई है.
दरअसल मंगलवार को DGCA ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में एयरलाइन के परिचालन के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई. मालूम हो कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस वर्तमान में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में प्रतिदिन 1,000 से अधिक उड़ानें संचालित कर रहे हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
DGCA की इस बैठक में चर्चा के बाद बताया गया कि एयर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े पर हाल ही में की गई जांच में कोई बड़ी सुरक्षा चिंता सामने नहीं आई. विमान और संबंधित रखरखाव प्रणालियाँ मौजूदा सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाई गईं.
विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार को कहा कि एअर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े की निगरानी में कोई बड़ी सुरक्षा चिंता सामने नहीं आई. डीजीसीए ने एक बयान में कहा, ‘‘एअर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े की हाल में की गई निगरानी में कोई बड़ी सुरक्षा चिंता सामने नहीं आई. विमान और उससे संबंधित रखरखाव प्रणाली मौजूदा सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाई गई.''
बोइंग 787 ड्रीम लाइनर को मिली DGCA की क्लीयरेंस
एअर इंडिया के बोइंग 787 विमानों के बेड़े को DGCA की क्लीयरेंस मिल गई है. DGCA का कहना है कि विमानों का बेड़ा बिल्कुल सुरक्षित है. DGCA ने बताया कि 24 ड्रीमलाइनरों में चिंता की कोई बात नहीं मिली है. मालूम हो इस समय भारत में कुल 33 ड्रीमलाइनर विमान है, जिसमें से 24 विमानों को क्लीयरेंस मिल गया है. तीन अन्य ड्रीमलाइनर विमानों की जांच अलगे 48 घंटे में होगी.
विमान सुरक्षा और मेंटनेंस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
बैठक में डीजीसीए ने एयरलाइन अधिकारियों को विमान सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा. साथ ही यह भी निर्देश दिए कि मेंटनेंस में कोई चूक नहीं हो, इसका खास ध्यान रखें. बैठक में यह भी कहा गया कि किसी भी तरह की तकनीकी खामी को नजरअंदाज नहीं करना है. उड़ान भरने से पहले विमान का सभी जरूरी जांच पैमानों पर खड़ा उतरना जरूरी है.
यह भी पढ़ें - अहमदाबाद में क्यों क्रैश हुआ AI का विमान, जानें क्या है RAT जिसमें छिपे हैं बड़े संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं