प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
पटना और चेन्नई समेत देश के छह और हवाईअड्डे एक जून से घरेलू यात्रियों के हैंड बैगेज पर टैग लगाने और उस पर मुहर लगाने के चलन को समाप्त कर देंगे. सीआईएसएफ के महानिदेशक ओ पी सिंह कहा कि इन नये हवाईअड्डों में पटना और चेन्नई के साथ जयपुर, गुवाहाटी, लखनऊ और त्रिवेंद्रम हैं. महानिदेशक ने कहा, ‘‘हमने इन छह हवाईअड्डों पर कुछ सप्ताह तक ट्रायल किया था. बड़ी संख्या में नये उपकरण, सीसीटीवी और सुरक्षा सामग्री सुनिश्चित होने के बाद एक जून से घरेलू हवाई यात्रियों के हैंड बैगेज पर टैग लगाने और उस पर स्टांप लगाने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी.’’
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एक अप्रैल से दिल्ली, मुंबई, कोचीन, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद के हवाईअड्डों पर पहली बार नई प्रणाली शुरू की थी. सीआईएसएफ देश के 59 असैन्य हवाईअड्डों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है.
सिंह ने कहा कि अगले चरण में पांच और हवाईअड्डे इसमें शामिल होंगे. इनमें वाराणसी, पुणे, गोवा, भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम हवाई अड्डे शामिल हैं जहां यात्रियों के सामान में टैग लगाने और उस पर स्टांप लगाने के चलन को समाप्त किया जाएगा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Six More Airports, Tagging Hand Baggage, Domestic Passengers, Central Industrial Security Force, CISF